स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अन इन्टेजिजेन्ट वर्क.?..सिवरेज नाली में बिछाया केबल जाल…कमिश्नर ने किया इंकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–पिछले महीने ही बिलासपुर शहर को देश के टॉप 18 स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में शामिल किया गया। सफलता के कई कारण बताये जा रहे हैं। सफलता को लेकर आज भी लोग एक दूसरे  को बधाई दे रहे हैं।  यह अलग बात है कि बिलासपुर के स्मार्ट निगम इंजीनियरों ने स्मार्टनेस दिखाते हुए सिवरेज की नाली में केबल का जाल बिछा दिया है। केबल के लिए बनाये गए सड़क किनारे केबल डक्ट को खाली छोड़ दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

करोड़ों रूपयों की लाकत से बिलासपुर शहर का स्वरूप दिनों दिन तेजी से बदल रहा है। पिछले दिनों बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के काम काज से प्रभावित केन्द्र सरकार ने दूसरे चरण में बिलासपुर स्मार्ट सिटी को देश के ट़ॉप 18 सिटी में शामिल किया है। खबर के बाद ना केवल बिलासपुर बल्कि प्रदेश की जनता ने उपलब्धि को लेकर खुशी जाहिर किया है।

बताते चलें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के कुछ सड़कों का विस्तारीकरण किया गया। कुछ छोटी सड़कों को चौड़ा कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने  बड़ा काम किया। इसमें पुरानी मिट्टी तेल गली से लेकर महाराण प्रताप चौक से व्यापार विहार की सड़क प्रमुख हैं।

   यद्यपि इन सड़कों को बनाने में समय लगा। लेकिन अब नयी बात सामने आ रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अनुसार सड़क के दोनो किनारे दो नालियां बनायी गयी है। इसमें एक नाली शहर की गंदे पानी के निस्तार के लिए बनाया गया है।  जो जरूरत के अनुसार अपेक्षाकृत गहरी और चौड़ी है। जबकि सिवरेज नाली के बराबर दोनो तरफ अन्डरग्राउन्ड केबल के लिए अलग से नाली यानी डक्ट का निर्माण किया गया है।

 लेकिन निगम के स्मार्ट इंजीनियरों ने व्यापार विहार स्थित सिवरेज नाली में केबल का जाल फैलाकर नई परेशानी खड़ा कर दिया है। जबकि केवल को नियमानुसार डक्ट में बिछाया जाना था।  व्यापार विहार के एक बड़े व्यापारी ने दुख जाहिर करते हुए बताया कि हमने इस बात को लेकर स्मार्ट सिटी इंजीनियर के संज्ञान में लाया। बावजूद इसके उन्होने हमारी बातों को अनसुना कर दिया। इंजीनियरों दो टूक कहा कि बड़े केबलों को सिवरेज की नाली से ही निकाला जाना है।

 व्यापारी ने बताया कि संभव हो कि नाली से बड़े बड़े केबल निकाल दिए जाएं। परेशानी उस समय होगी जब बड़े बड़े जेसीबी से नालियों को साफ किया जाएगा। तब इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सफाई के दौरान केबल टूट जाएं..और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़े। जबकि हम जानते है कि नाली से बिजली का केबल निकाला जाएगा।

कमिश्नर ने किया इंकार

टेलीफोनिक बातचीत के दौरान निगम कमिश्नर ने बताया कि जिस स्थान का फोटो भेजा गया है वह जंक्शन प्लेस है। सिवरेज की नाली मे बेशक केबल नजर आ रहा है। लेकिन सभी केबल अलग डक्ट में बिछाया जाएगा। जिस स्थान का फोटो है दरअसल वहां जंक्शन सर्विस बाक्स नजर आ रहा है।  तारों को जोड़ जाना है। इसलिए नालियों में केबल बिछा हुआ दिखाई दे रहा है। केबल को अलग डक्ट से निकाला जाएगा।

डक्ट में नजर नहीं आया केबल

व्यापार विहार स्थित सड़क के किनारे दो नालियां जरूर बनी है। इसमें एक नाली से गंदे पानी की निकासी हो रही है। दूसरी नाली यानी डक्ट जिसमें केबल को बिछाया जाना है…वह पूरी तरह से खाली है। सभी केबल को सिवरेज नाली से ही निकाला गया है।

निरीक्षण करेंगे

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि केबल नाली में बिछाया गया है तो गलत है। ऐसा संभव भी नहीं है। बावजूद इसके हम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेंगे।

close