प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा..ना धुंआ ना आग..फिर भी विरोधी दे रहे हवा..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि ना कहीं आग लगी है..और ना ही धुंआ है। फिर भी कांग्रेस विरोधी हवा दे रहे हैं। कहना चहूंगा कि वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने वाले है। रही बात कालर पकड़ने की तो..यह कांग्रेस में फिलहाल संभव नहीं है।  अभय ने बताया कि न्यू  सर्किट हाउस में विधायक और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के बीच ऐसा कुछ हादसा हुआ ही नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाउस में बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और  ब्लाॅक कांग्रेस कमेंटी – 1 के अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच काॅलर पकड़ने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मीडिया को गुमराह करने विरोधी हवा दे रहे हैं।

                       मामले में कांग्रेस के वरिश्ठ पदाधिकारियों और नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि कुछ लोग बात का बतंगड़ बना रहे हैं। समाचार एजेंसियों को गलत जानकारी दी गयी है।  सोशल  मीडिया में भी गलत समाचार प्रसारित करवाया जा रहा है।

                 घटना का  प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामषरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद नायक, ब्लाॅक कांग्रेस-2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला  ब्लाॅक कांग्रेस -3 के अध्यक्ष विनोद साहू, शहर महिला कांग्रेस सीमा पाण्डेय, शहर कांग्रेस के महामंत्री धर्मेषचंन्द्र प्रदीप बाजपेयी, देवेंन्द्र सिंह बाटू,ने खण्डन किया है।

                 कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 4 जनवरी को सुबह तैयब हुसैन कांग्रेस पार्शद दल के  अभिनंदन समारोह में भाग लेने महापौर के आमंत्रण पर न्यू सर्किट हाउस गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने विधायक षैलेश पाण्डेय भी पहुंचे।  विधायक और ब्लाॅक अध्यक्ष का आमना सामना हुआ। एक दूसरे को बधाई देने के दौरान दोनों में बातचीत हुई। दोनों ने एक दूसरे के पर तंज भी कसा। विधायक ने कहा कि आपकों नई जगह पर देखना चाहता था।  ब्लाॅक अध्यक्ष ने कहा की अगली बार आप भी विधायक की जगह लोकसभा की चुनाव लड़ने की तैयारी करें।  कुछ इसी तरह के तंज आपस में दोनों किए। इसी दौरान मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को इस तरह का तंज कसने से मना किया। और इसी के साथ बात भी खत्म हो गयी।

             दूसरे दिन मामले को बढ़ाकर कालर पकड़ने जैसी घटना के रूप में प्रचार किया गया। इसमें जरूर कांग्रेस के विरोधियों की करतूत है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि ब्लाॅक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने घटना की पूरी जानकारी लिखित में जिला कांग्रेस षहर को भेज दिया है। शहर अध्यक्ष ने घटना की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव, प्रभारी सचिव को प्रेषित किया है। 

close