छात्रों ने निकाली रैली…स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ दिया संदेश…नियमों की अनदेखी कर..जोखिम में ना डालें कीमती जीवन

Editor

बिलासपुर— यतायात और पुलिस के संयुक्त प्रयास से पिछले 14 जनवरी से  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान परिवहन विभाग लगातार जनता के बीच पहुंचकर यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यातायात विभाग डीएसपी संजय साहू ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 15 तक चलाया जाएगा। इस बीच लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है। यातायात डीएसपी संजय साहू ने बताया कि जनता के बीच इस एक माह में लोगों को परिवहन से जुड़ी जानकारियों को साझा किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू चौक में 23 जनवरी को छात्रों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा केे नियमों का पालन करने का संदेश दिया है।

 यातायात विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत परिवहन विभाग का प्रचार वाहन लोगों के बीच पहुंच रहा है। लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न माध्यमों से लोगो को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया जा रहा है। विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक और रैली कर यातायात नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है।

डीएसपी संजय ने कहा कि नेहरू चौक में छात्रों ने रैली निकालकर यातायात नियमों से जुडे़ संदेश की तख्तियां लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों को हैेलमेट का उपयोग करने समेत  नशा में  वाहन न चलाने, तेज गति, तीन सवारी के परिवहन से बचने को कहा गया। साथ ही अव्यस्क बच्चों को वाहन चलाने से दूर रखने की जानकारी दी गयी।

close