कोरोना मरीज की अतड़ी का सफल आपरेशन..नाजुक हालत में हुआ था भर्ती..दो डाक्टरों ने दी नई जिन्दगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिम्स में पिछले दिनों गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज केशव राम देवांगन की उम्र 70 साल से अधिक है। पेट  दर्द और सूजन की तकलीफ से परेशान था। इलाज के लिए मिशन अस्पताल जांजगीर चांपा में चल रहा  था।  मरीज जांजगीर चांपा के ग्राम अमोदा का रहने वाला है। 
 
                  सिम्स की वरिष्ठ चिकित्सक आरती पाण्डेय ने बताया कि केशव राम देवांगन को मिशन अस्पताल में जांच के दौरान जानकारी मिली कि उसकी अतडी  फट गयी है। इसके बाद उसे गंभीर हालत में बिलासपुर लाया गया।
 
          27 सितम्बर को रात 10 बजे केशवराम को सिम्स में भर्ती किया गया। आरती पाण्डेय ने जानकारी दी कि सिम्स पहुंचते तक मरीज की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी । मरीज के शरीर में इंफेक्शन फैलने के कारण रक्तचाप काफी कम हो चुका था। ऑपरेशन के तैयारी के दौरान ही मरीज के कोरोना होने की जानकारी मिली। 
 
              लेकिन चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत कोरोना के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया। इसके बाद समय रहते डाक्टर विनोद तामकन्द और डॉ.कमल देवांगन ने पेट का सफल ऑपरेशन किया।
 
        मरीज का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत बहुत गंभीर थी। रक्तचाप बहुत कम हो चुका था। दवाइयों की मदद से धड़कनों को बढ़ाया गया। मरीज का फेफड़ा भी खराब था। बिना बाहरी ऑक्सीजन के शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन की मात्रा नहीं पहुंच रही थी। इसके अलावा मरीज की उम्र होने खतरा की संभावना भी बहुत थी।  कोरोना के चलते भी मरीज के जान को खतरा बढ़ गया था। 
 
          डॉक्टर ने जानकारी दी कि अधिक उम्र और सेप्सिस की वजह से मरीज में मोर्टालिटी 30 से 40% अधिक हो जाती है। ऐसे में मरीज को डेडीकेटेड कोरोना अस्पताल ऑपरेशन कक्ष और  डेडिकेटेड सर्जिकल आईसीयू की सख्त जरूरत होती है।
TAGGED:
close