शिक्षक नेता ने कहा..केन्द्र समेत कई राज्यों ने किया महंगाई भत्ता का एलान..महंगाई से परेशान कर्मचारी .राज्य सरकार भी करे 14 प्रतिशत डीए की घोषणा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-केंद्र सरकार के बाद राजस्थान सरकार ने भी दीपावली पूर्व कर्मचारियों के लिए भी  बढ़ाकर मंहगाई भत्ता का एलान किया है। कर्मचारी नेता अमित नामदेव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से अपेक्षा है कि जल्द ही दीपावली के पहले 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का एलान करेंगे।
 
              शिक्षक नेता अमित नामदेव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 3 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता दीपावली के पहले भुगतान का एलान किया है। आज राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता बढ़ाकर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर  देने की घोषणा की है। एक दिन पहले मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देते हुए मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की सरकारों की  अपने कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ता में वृद्धि के बाद अब छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री भूपेश बधेल से उम्मीद बढ़ गयी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मण्डल से हुए चर्चा और आश्वासन के अनुरूप अब 11 प्रतिशत् के स्थान 14 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता दिपावली पूर्व दिए जाने की धोषणा किए जाने की अपेक्षा है । ताकि प्रदेश लाखों कर्मचारी व उनके परिजन विगत् दो वर्षो से करोना काल में दिवाली नहीं मनाए हैं।  इस वर्ष अच्छी फसल के साथ उत्साहपूर्वक दिपावली मना सकेगें।
 
                कर्मचारी नेता अमित कुमार नामदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर पिछले 3 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया था। तत्काल बाद मुख्यमंत्री निवास से फेडरेशन के प्रतिनिधियों की चर्चा भी हुई थीं। मुख्यमंत्री बधेल ने स्वयं 1 जुलाई 2019 का लंबित 5 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता देने की धोषणा की । शेष 11 प्रतिशत् के लिए दीपावली तक का इंतजार करने कहा था। चूंकि अब केन्द्रीय कर्मचारी और कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में भी कर्मचारियों का 1 जुलाई 2021 से 3 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता दिपावली पूर्व देने की धोषणा किए जाने से केन्द्रीय कर्मचारियों एवं राजस्थान के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 28 प्रतिशत् से बढ़कर 31 प्रतिशत् हो जाएगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 1 जुलाई 2019 और 1 जनवरी 2020 मंहगाई भत्ता दो किश्त क्रमशः 5 प्रतिशत् और 3 प्रतिशत् का भुगताान दिपावली पूर्व किए जाने की धोषणा कियाहै। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 12 प्रतिशत् से 8 प्रतिशत् वृद्धि होने के कारण अब 20 प्रतिशत हो जाएगा। 
 
              छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 12 प्रतिशत् के स्थान पर 5 प्रतिशत् वृद्धि किए जाने के बाद 17 प्रतिशत ही है। इस प्रकार केन्द्रीय कर्मचारियों से 11 प्रतिशत् कम पाने वाला छत्तीसगढ़ का कर्मचारी अब 14 प्रतिशत् पीछे  और मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से 17 प्रतिशत् पाने वाला छत्तीसगढ़ का कर्मचारी 3 प्रतिशत् पीछे हो जाएगा।
 
                                    अमित कुमार नामदेव ने बताया कि दीपावली के पहले छत्तीसगढ़ का कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों और कई राज्यों के कर्मचारियों से मंहगाई भत्ता के मामले में पीछे है। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री आज नंबर 1 पर है। इसलिए मंहगाई भत्ते के मामले में भी नंबर 1 आने की अपेक्षा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को है।   राज्य सरकार से मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों में निरंतर बढ़ती डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से प्रदेश का कर्मचारी मंहगाई के मार को झेल नहीं पा रहा है। दीपावली पूर्व मंहगाई भत्ता भुगतान हो जाने से बढते हुए मंहगाई से प्रदेश का कर्मचारी संघर्ष कर सकेगा।
close