सूदखोरों से परेशान शिक्षक आत्महत्या मामला.. तीन आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही—गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने सूदखोरो से परेशान होकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को जुर्म कबूल किये जाने के बाद जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 306, 34 का अपराध दर्ज किया गया है।
 
                गौरेला पेन्ड्रा मरवाही एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि थाना पेंड्रा पुलिस को जानकारी मिली कि  पुरानी बस्ती निवासी शरद कुमार सारीवान ने अपने घर में फांसी लगाकर  आत्महत्या किया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जानकारी मिली कि मृतक पेशे से शिक्षक है। शरद ने एक और दो जुलाई की रात्रि करीब एक बजे फांसी पर लटकर आत्महत्या किया है। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान त्रिलोक को दिया गया। 
 
                     पुलिस कप्तान के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला अशोक वाटेगावकर को जांच पड़ताल का निर्देश दिया गया। मृतक के पुत्र  से बरामद किया गया। परीक्षण के दौरान पाया गया कि रमेश बजाज ,सुनील ताम्रकार, उर्फ शेरा, दिलीप बजाज ने मृतक को ब्याज में रूपए दिए हैं। पैसा की वसूली को लेकर तीनो मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
 
             लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर 1 और 2 जुलाई की दरमियानी रात शरद सरवानी ने अपने घर में फांसी पर लटकर आत्महत्या किया। जानकारी के बाद तीनों आरोपिोयं के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 ,34 का अपराध दर्ज किया गया। सुसाइड नोट में लिखे गए तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान तीनो आरोपियों ने जुर्म को कबूल किया।
 
पकड़े गए तीनो आरोपियों के नाम
 
                  अर्चना झा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों सुनील  ताम्रकार उर्फ शेरा पिता स्वर्गीय रामनारायण ताम्रकार बजरंग चौक पेंड्रा का रहने वाला है। दिलीप बजाज पिता स्वर्गीय विशनदास बजाज और रमेश बजाज पिता स्वर्गीय ख्यालदास बजाज विश्वकर्मा मोहल्ला के रहने वाले हैं। तीनो सूदखोरों को 16 दिसम्बर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को ज्यूडिशियल रिमांड में जेल दाखिल कराया गया है।
close