हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार..अब तक 2 लोग गए जेल..अन्य की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- करीब एक महीने पहले ईरानी मोहल्ला में युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से जान लेवा हमला किया। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गयी। शिकायत पर सरकन्डा पुलिस ने अपराध दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार थे। जबकि एक आरोपी को पकड़ा गया था। आज दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को रजिया बेगम निवासी ईरानी मोहल्ला ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। रजिया बेगम ने बताया कि शिया अली अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके लड़के पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। लड़के की हालत गंभीर है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसी बीच ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।

                   पुलिस के अनुसार चाकू बाजी के बाद सभी आरोपी फरार थे। विवेचना के दौरान शिया अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि एक अन्य फरार आरोपी शाहरूख अली उर्फ शारो ईरानी मोहल्ला स्थित अपने घर में छिपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर शारो को भी धर दबोचा गया। शारो अली पूछताछ के दौरान सिया अली और अन्य साथियों के साथ अपराध को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को आईपीसी की धारा 302,307,294, 323, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

close