बलात्कार के लिए नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया…फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..युवती ने बतायी सच्चाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फांसा इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर अपहरण किया। पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। 
सिरगिट्टी पुलिस सूचना के अनुसार 22 फरवरी को थाना पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्य ने नाबालिक पुत्री की अपहरण को लेकर अपराध दर्ज कराया। लिखित शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेटी का अपहरण किया है। मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। 
छानबीन के दौरान संदेही  संजू साहू को पकड़ा गया। पीड़ितो को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया। धारा 161 के तहत बयान भी दर्ज किया गया। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि संजू साहू ने  शादी का प्रलोभन दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी संजू साहू ने भी अपराध कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय और पीड़िता को उसके माता पिता के हवाले किया गया। 
close