फिरौती के लिए अपहरण का प्रयास..साजिश में नाकाम हुए आरोपी….और फिर कैसे पकड़ाए आरोपी ..विस्तार से पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—हिर्री और एन्टी क्राईम टीम ने अपहरण का प्रयास को लेकर साजिश रचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पकड़े गए दोनो आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपी ब्लैकमेलिंग के लिए साजिश  को अंजाम दिया है। आरोपियों को गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
                  पुलिस के अनुसार सुनील सिंह पिता सुरेश सिंह निवासी धरमा कोल डिपो अमसेना की लिखित शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। पीड़ित ने लिखित शिकायत मे बताया कि आरोपीयो ने प्रताड़ित करने और पैसे की माग को लेकर अपहरण का प्रयास किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384,365,511,120 (बी) 34 का अपराध दर्ज किया। 
हिर्री पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया गया। पुलिस कप्तान संतोष सिंह के मार्गदर्शन में एसीसीयू टीम के साथ संयुक्त टीम बनाकर तत्काल आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनो आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। दोनो गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम रोहतास बिहार निवासी लल्लन सिंह और डालमियानगर रोहतास निवासी रवि कुमार यादव है।
close