दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया..1 साल था फरार ..लाकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से लौटा था घर

Editor
2 Min Read

बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना और पुलिस शिकायत के बाद आरोपी अमर सिंह पिछले एक साल से फरार था। इस दौरन वह महाराष्ट्र में छिपकर समय काट रहा था। लाकडाउन के दौरान घर लौटने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            रतनपुर पुलिस के अनुसार 6 मई 2020 को थाना पहुंचकर पीड़िता ने बलात्कार किए जाने की शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह बारीडीह नवापारा केी रहने वाली है। रानीबछाली निवासी अमर सिंह से प्यार हो गया।

                  अमर सिंह ने वाद किया कि वह शआदी करेगा। उसने दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। बाद में शादी से इंकार कर दिया।

           पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमर की तलाश शुरू की। इसी बीच जानकारी मिली कि अमर सिंह फरार हो गया है। फिर भी पुलिस अमर के घर पर बराबर नजर बनाकर रखी। प्रथम लाकडाउन के दौरान अमर अपने घर नहीं लौटा। लेकिन दूसरे लाकडाउन के दौरान वह चोरी छिपे घर पहुंचा।

            खबर मिलते ही पुलिस ने रेप के आरोपी अमर सिंह को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अमर ने बताया कि वह महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छिपकर समय बीताया।

             बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध कर न्यायालय के हवाले कर दिया है।

close