खुली सड़क पर चाकू लहराता पकड़ाया आरोपी…मौके पर पहुंची पुलिस…गिरफ्तार कर चाकूबाज को भेज दिया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर/ कोटा….पुलिस ने सरेआम लोगों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने का आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुखदेव लुनिया है। आरोपी छेरकाबान्धा का रहने वाला है। आर्म्स एक्ट 25 के तहत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 कोटा पुलिस के अनुसार एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि मखबीर ने जानकारी दिया कि छेरकाबांधा मुख्य मार्ग पर एक युवक धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है।
सूचना के बाद तत्काल एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर युवक को चाकू लहराते रंगे पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम पता सुखदेव लुनिया निवासी छेरकाबांधा होना बताया। आरोपी से धारदार चाकू को बरामद किया गया।  हिरासत में लेने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
close