बिलासपुर—पुलिस कप्तान ने एक बार फिर थाना स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है। तीन एएसआई समेत 32 आरक्षकों का वर्तमान पता ठिकाना बदल दिया है। आदेश जारी कर पुलिस कप्तान ने किसी को थाना से हटाकर रक्षित केन्द्र तो किसी को रक्षित केन्द्र से थाना भेजा है। कई लोगों को एक थाना से हटाकर नए थाना में पदस्थ किया है। फेरबदल में महिला आरक्षकों समेत कई प्रधान आरक्षक और महिला प्रधान आरक्षक भी शामिल है। तीन एएसआई में शामिल सहायक उप निरीक्षक भरत चन्द्रवंशी को यातायात से पुलिस अधीक्षक कार्यालय,दीनदयाल को सिरगिट्टी से यातायात और शैलेन्द्र सिंह को यातायात से हटाकर सिरगट्टी थाना भेजा गया है। पढ़ें विस्तार से स्थानान्तरण सूची……
Join Our WhatsApp Group Join Now