व्यापारी पर जानलेवा हमलाःमामले में 2 आरोपी अरेस्ट…मास्टरमाइंड ऋषभ अब भी फरार..पुलिस का दावा..जल्द होगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—-तोरवा थाना क्षेत्र के व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले  आरोपियों में से पुलिस ने दो गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने एक सप्ताह पहले मुख्य आरोपी ऋषभ पानिकर और अन्य के साथ मिलकर रेलवे क्षेत्र में तफरीह कर रहे व्यापारी पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी नितेश ऊर्फ नीतू घोरे और विकास ऊर्फ जैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाल किया गया है।मुख्य आरोपी ऋषभ पानिकर समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
 
               जानकारी देते चलें कि 11 अप्रैल को मेन रोड तोरवा निवासी प्रार्थी मनोज उभरानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 अप्रैल की शाम मित्र रोहित अग्रवाल के साथ रेलवे संस्कृति भवन रोड में वाक कर रहा था। करीब 6:30 बजे आरोपी दयालबन्द निवासी ऋषभ पानीकरअन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी जमीन विवाद को लेकर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से रास्ता रोककर पहले गाली गलौच किया। इसके बाद लाठी, डंडा,स्टंप से मारना पीटना शुरू कर दिया।
 
      मनोज की शिकायत पर आईपीसी की धारा 341, 294, 506, 307, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने अलग अलग टीम गठित कर आरोपियों को धर पकड़ का आदेश दिया। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर टीम ने जगह जगह छापेमारी को अंजाम दिया।
 
                इसी बीच मुखबीर से हासिल जानकारी के आधार घटना में शामिल दयालबन्द निवासी नितेश उर्फ नीतू घोरे और नारियल कोठी निवासी विकास उर्फ जैनी सराफ  को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के पास से मारपीट में उपयोग किए गए सामान को बरामद किया गया।
 
       पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि मुख्य आरोपी ऋषभ पनिकर और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया है। बयान दर्ज किए जाने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 
                 मामले में एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों का सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।                 
close