शो रूम से किया कार पार…फर्राटा भरते आरोपी गिरफ्तार..20 लाख की कीमती हेक्टर कार बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिटटी पुलिस ने शो रूम से कार चोरी के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी से चोरी की कार को भी बरामद किया गया है। बरामद कार एम.जी.हेक्टर का नम्बर  सीजी 10बीडी 3706 है। कार की कीमत करीब 20 लाख रूपए है। आरोपी का नाम मिशन अस्पताल निवासी अभिषेक मसीह है। आरोपी को रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
         सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार सरकन्डा निवासी राम पाटनवार ने 19 अप्रैल 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर करीब एक एमजी शोरूम सिरगिट्टी मे एक व्यक्ति अपनी कार क्रमांक एमजी हेक्टर सीजी10बीडी 3706 को सर्विंसिंग के लिए छोड़ा। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने कार ड्राईवर बताकर एम.जी. हेक्टर क्रमांक सीजी10बीडी 3706 को पार कर दिया।
 
    कार चोरी मामले को तत्काल विवेचना मे लिया गया। घटनास्थल के आसपास लोगो से पतासाजी की गयी। इस दौरान पता चला कि मिशन अस्पताल निवासी अभिषेक मसीह को कार चलाते देखा गया है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर अभिषेक मसीह के घर पतासाजी की गयी। इसी बीच अभिषेक मसीह को इन्दु चौक तिराहे के पास कार ले जाते पाया गया। 
 
       थानेदार सागर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में गाड़ी का दस्तावेज मांगा गया। कागजात पेश नही किए जाने के साथ ही आरोपी ने कार चोरी का मामला कबूल किया। आरोपी के कब्जे से एमजी हेक्टर सीजी10बीडी 3706 बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
close