अपराधियों में दिखने लगा पुलिस की खौफ…पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…सिरप गिरोह का पर्दाफाश..कार समेत 5 गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…सरकन्डा, सिविल लाइन और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आपरेशन निजात अभियान के दौरान पुलिस ने कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के पकड़े गए आरोपी मॅंहगें शौंक को पूरा करने के लिये अवैध नशे के कारोबार को अंजाम देना बताया है। आरोपीयों के कब्जे से कुल 220 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप के अलावा एक कार और एक स्कुटी बरामद किया गया है।
पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह का आपरेशन निजात का अब रंग दिखना शुरू हो गया है। धीरे धीरे जनता को भी भरोसा हो चला है कि अब अपराध और अपराधियों की खैर नहीं। इसी क्रम में पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाईन, सरकन्डा और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सिरप गिरोह का पर्दाफाश किया है।
मुखबिर से पुलिस की संयुक्त टीम को जानकारी मिली कि जरहाभाठा निवासी आकाश जेण्ड्रा उर्फ राहुल और चांटीडीह सरकण्डा निवासी अमन कछवाहा अपने साथियों के साथ बडी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ की शहर में बिक्री कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दंबिश देकर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया। सरकण्डा क्षेत्र में भी दंबिश देकर अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ बेचने वाले 4 आरोपियों को धर दबोचा गया। अभियान के दौरान कुल 05 आरोपियों से कुल 220 नग कोडिन युक्त कफ सिरफ जब्त नारकोटिक्स एक्ट के अपराध दर्ज किया गया।
सिविल लाईन क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपी
सिविल लाइन पुलिस ने आकाश जेण्ड्रा उर्फ राहुल निवासी राजीव गांधी चैौक जरहाभाठा। 70 नग प्रतिबंधीत कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ पकड़ा है। सरकण्डा पुलिस नेअमन कछवाहा निवासी चांटीडीह पठान मोहल्ला, विजय तिवारी उर्फ बाबा निवासी प्रगतिविहार काॅलोनी,राशिद खान उर्फ बाबा निवासी तालापारा, और अमित अग्रवाल निवासी राजकिशोर से धर दबोचा है। सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार चारो आरोपियों से 150 नग प्रतिबंधीत कोडिन युक्त कफ सिरपर जब्त किया है।
close