संयुक्त संचालक ने पूर्व आदेश वापस लिया.. लिपिक संघ ने जताई खुशी…रोहित तिवारी ने बताया..प्राचार्य को हटाने..करेंगे आंदोलन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—लिपिक संघ से आंदोलन की धमकी के बीच संयुक्त संचालक ने लिपिक संघ जांजगीर जिला अध्यक्ष विशाल वैभव  के खिलाफ जारी अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस लिया है। प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने संयुक्त संचालक के आदेश और फैसले का स्वागत किया है। तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व संयुक्त संचालक ने नियम खिलाफ एक्शन लेते हुए विशाल वैभव के वेतन बृद्धि रोकने का आदेश जारी किया था।
लिपिक संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी  ने बताया कि डाइट जांजगीर  प्रभारी प्राचार्या बी.पी. साहू और लिपिक विशाल वैभव के बीच विवाद पर अधिकारी ने अपने पूर्व आदेश को निरस्त किया है। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर मामले में प्राचार्य को मात्र चेतावनी देकर अभयदान दिया था। लेकिन लिपिक और जांजगीर जिला लिपिक संघ अध्यक्ष विशाल वैभव के खिलाफ वेतन वृद्धि असंचयि प्रभाव से रोके जाने का आदेश दिया था।
रोहित तिवारी ने बताया कि विशाल वैभव छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जांजगीर के जिलाध्यक्ष है। मामले को गंभीरता लेते हुए अधिकारी की एक तरफा को गलत बताते हुए ना केवल विरोध किया गया। बल्कि सयुक्त संचालक एस के प्रसाद से मुलाकात को आदेश निरस्त किए जाने का दबाव भी बनाया गया। नियम विरूद्ध कार्रवाई के लिए आंदोलन की बात को भी सामने रखा गया।
वस्तुस्थिति समझने के बाद सयुक्त संचालक ने विशाल वैभव के वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश निरस्त किया है। संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की छत्तीसगढ़ शासन से सयुक्त संचालक शिक्षा को दिए गए अधिकार और दायित्व के अनुसार लिपिक पर कार्यवाही का अधिकार सयुक्त संचालक को नही है। अधिकारी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर विशाल वैभव के खिलाफ एक तरफा कार्यवाही को अंजाम दिया था। मुलाकात के दौरान संयुक्त संचालक को बताया गया कि मामले में कार्रवाई के पहले जिला शिक्षा अधिकारी का भी अभिमत नहीं लिया जाना जरूरी है। जबकि ऐसा नहीं किया गया।
सयुक्त संचालक ने गलती स्वीकार करते पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है। संयुक्त संचालक ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य डाइट जांजगीर बी पी साहू की वित्तीय अनियमितता मामले की जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर चल रही है।  रोहित तिवारी ने कहा कि यदि डाइट प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू को जल्दी ही नहीं गटाया गया तो आंदोलन करेंगे।
सयुक्त संचालक से मुलाकात और विरोध दर्ज  किए जाने के दौरान लिपिक संघ के प्रदेध अध्यक्ष समेत प्रदेेश महामंत्री हेमंत बघेल मौजूद थे। विशाल वैभव को न्याय मिलने पर लिपिकों ने खुशी जाहिर किया है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close