पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…सुबह सुबह 22 गुडों को लाया गया थाना….दो स्थायी वारंटी भी चढ़े हत्थे..गांजा बेचते पकड़ाया आरोपी

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने गुंडा और निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग का अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र में  पुलिस की पृथक पृथक टीम बनाकर दबिश दिया। अभियान के दौरान 22 गुंडा सूची और निगरानी सूची के बदमाशों को थाना लाया। पहचान के बाद पुलिस ने बिलासपुर पुलिस कप्तान के निर्देश पर 6 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का अंजाम दिया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 02 स्थायी वारंटियों को भी धर दबोचा है।
थाना प्रभारी फैजूल होदा शाह ने बताया कि पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में गुंडा बदमाशों के खिलाफ दबिश अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठन किया गया। इसके बाद निगरानी और  गुंडा सूची के बदमाशों के घर सुबह-सुबह दबिश देकर 22 बदमाशों को धर दबोचा।
सभी बदमाशों को थाना लाया गया। 6 बदमाशों के व्यवहार में अपेक्षित सुधार नहीं पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। साथ ही बाकी बदमाशो को अपराध में संलिप्त नहीं होने की हिदायत दी गयी। अभियान के दौरान 2 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया है।
6 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की सूची
1) सरफरोज उर्फ सरफूखान पिता फिरोज खान निवासी अशोक नगर सरकण्डा, बिलासपुर ।
2) दीपक सारथी पिता सीताराम सारथी निवासी चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, बिलासपुर।
3) राकेश वर्मा पिता स्व. लतेलराम उम्र 30 वर्ष निवासी मोपका थाना सरकण्डा, बिलासपुर |
4) मनोज धीवर पिता दिलहरण धीवर निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा, बिलासपुर |
5) अशोक सूर्यवंशी पिता पुन्नीलाल निवासी खमतराई थाना सरकण्डा,बिलासपुर |
6)  गोपचंद यादव पिता बरन यादव निवासी मोपका थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर |
गिरफ्तार स्थायी वारंटियों के नाम
1) मोती निषाद पिता जीवन निषाद निवासी लिंगियाडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
2) सतीश सिंह पिता स्व. रामेश्वर सिंह निवासी प्रगति विहार बहतराई रोड सरकण्डा,बिलासपुर।
 
 
डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी
फैजूल होदा शाह ने बताया कि  निजात अभियान के दौरान पुलिस को गांजा बेचते आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा  बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी का नाम कृष्णा वर्मा है। आरोपी पीपलपारा लिंगियाडीह क्षेत्र का रहने वाला हैै। 
फैजूल होदा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई कर कृष्णा वर्मा को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से गांजा बरामद कर एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है।
close