महिला अधिकारी ने समूह को बताया..पौधों के बिना जीवन असंभव..संतान की तरह करें पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— ग्राम पंचायत सरवानी में महिलाओं की समूह ने बरगद और पीपल पौधे का रोपण किया। इस महिला समूह की मार्गदर्शिका सहायक विस्तार अधिकारी दीप्ली तिवारी ने िलोगों को पौोधे के महत्व पर प्रकाश डाला। दिप्ती तिवारी ने बताया कि जब इस धरा पर पेड़ पौधे हैं..तभी तक मानव समेत अन्य जीव जगत का जीवन है।-
  
                   ज्ञानसागर महिला समूह ने सरवानी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया।
समूह ने सहायक विकास अधिकारी दिप्ती तिवारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला समूह ने कई प्रकार के पौधों को रोपण किया। इस दौरान महिलाओं ने ने खासकर पीपल और बरगद को प्राथमिकता के आधार पर लगाया।
 
                   दिप्ती ने कहा कि इस दौरान महिलाओं समेत गांव के लोगों को पर्यावरण दिवस मानने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी को बताया गया कि विश्व के समस्त जीव जन्तु और मानव जीवन का मुख्य आधार पेड़ पौधे ही हैं।
         
            पौधे से छोड़े गए आक्सीजन से हमारा जीवन संचालित होता है। जबकि हम पौधे को आक्सीजन के बदले कार्बन डाई आक्साइड देते हैं। यहीं कार्बन डाइ आक्साइ़ड एक प्रक्रिया को पूरा करते हुए आक्सीजन में बदलता है। और हम इसे ग्रहण करते हैं।
 
                              दिप्ती ने कहा वैज्ञानिक सत्य है कि पीपल और बरगद से सर्वाधिक आक्सीजन प्राप्त होता है। इसके अलावा अन्य पेड़ पौधों का  आक्सीजन चक्र में महत्वपूर्ण योगदान है।  हमें ना केवल पर्यावरण दिवस पर बल्कि हर समय प्रयास करते रहने चाहिए कि पौधौं का रोपण करें। साथ उनका संरक्षण बेटे बेटियों की तरह करें।
 
                इस दौरान ग्रामीणों के बीच महिला समूह ने कोरोना और उससे बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी के बीच मास्क सेनेटाइजर के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने के लिए भी जागरूक किया गया।
 
              सहायक विकास अधिकारी और सरवानी गौठान प्रभारी दिप्ती ने जानकारी दी कि महिला समहू ने 5 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट की छनाई भी की है।
close