पुलिस कप्तान ने लगाया चौपाल..थाना प्रभारियों ने सुनी शिकायत..फरियादियों ने पेश किया अपना दर्द

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस कप्तान कार्यालय से लेकर थाना स्तर तक पुलिस प्रशासन ने जन चौपाल लकाकर फरियादियों की शिकायतों को सुना। कुछ का तत्काल निराकरण किया गया तो कुछ फरियादियों की समस्याओं को जांच पड़ताल कर निराकरण करने का आलाधिकारियों ने निर्देश दिया। व्यापार विहार में थाना प्रभारी ने व्यवसायियों के साथ खुला संवाद कर समस्याओं को मिलकर दूर करने का निर्देश दिया। 
 
              पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने अपने कार्यालय में फरियादियों के साथ संवाद किया। आवेकों की लिखित समस्याओं को गंभीरता से देखा। साथ ही थाना प्रभारियो को फरियादियों के साथ न्याय किए जाने का निर्देश दिया। 
 
                     पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन चौपाल के दौरान पारूल माथुर के सामने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। कुछ ने जमीन विवाद को शिकायतें की तो किसी ने आपराधिक गतिविधियों को लेकर अपनी चिंता को जाहिर किया। पुलिस कप्तान ने थाना वार सभी की  समस्याओं को समय पर दूर किए जाने का निर्देश दिया।
 
 व्यापार विहार में व्यापारियों के साथ बैठक
 
                   थाना तारबाहर क्षेत्र में स्थित व्यापार विहार में समस्त व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। व्यापार विहार के सभी व्यापारियों के कार्यालय में लगे सीसीटीवी के कंट्रोल रूम को पुलिस अधीक्षक महोदय निरीक्षण किया। पारुल माथुर व्यापारियों के साथ संवाद भी किया।  महिला पुलिस कप्तान ने अपराध नियंत्रण के लिए सभी को कैमरा लगाने का निर्देश दिया। 
 
 अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण
 
       तारबाहार व्यापारी संघ ,राजीव विहार पुराना पुराना बस स्टैंड के व्यापारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बातचीत की। कश्यप ने सभी होटल,रेस्टोरेंट, कैफे,पान ठेला और अन्य दुकानदारों की संयुक्त बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग रहने का निर्देश दिया। आगामी त्यौहार,नए वर्ष के मद्देनजर भीड़ भाड़ होने से आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।  निर्धारित समय पर दुकानों को बंद करने का सलाह दिया। क्षेत्र  में डीजे संचालकों को निर्धारित मापदंड में साउंड सिस्टम बजाने को कहा।
close