कुछ इस अंदाज में बच्चों से मिली पुलिस कप्तान.. मिनी बस्ती की जनता ने कहा..हमें चाहिए छुटकारा. ..आईजी ने दिया नम्बर..कहा..तत्काल लगाएं फोन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर— जरहाभाठा स्थित मिनी बस्ती वासियों के दरवाजे बिलासपुर पुलिस कप्तान समेत उनकी टीम पहुंची। जनता और बच्चों के साथ पारूल माथुर ने जीवंत संवाद किया। इस दौरान उन्होने बस्ती वासियों से आपकी पुलिस, आपके वार्ड “अभियान के बारे में बताया। साथ ही अपराध और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा। पुलिस कप्तान ने बच्चों के साथ फोटो भी खिचवाया। आश्वासन दिया कि पुलिस आप के साथ थी. है और रहेगी।
             पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी और उप पुलिस महानिरीक्षक रुल माथुर ने मिनी बस्ती वासियों के बीच उपस्थित होकर  संवाद किया। इस दौरान दोनो आलाधिकारियों ने मिनी बस्ती वासियों की बातों को बहुत ही गंभीरता के साथ सुना। साथ ही हरसम्भव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
                   मिनी बस्ती की जनता ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र से नशाखोरी को समूल खत्म किया जाना बहुत ही जरूरी है। नशे के खिलाफ हम पुलिस के साथ खड़े हैं। आईजी ने जनता को बताया कि हमें हर हालत में अपराधिक गतिविधियों से दूर रहना है। यदि कोई गलत करते पाया जाता है तो तत्काल पुलिस से सम्पर्क करना है। आईजी मोबाइल नंबर भी साझा किया। उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नशे में लिप्त पाया गया तो हर सम्भव कार्यवाही होगी।
                                  वरिष्ठ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने मिनी बस्ती का पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मिनी बस्ती की जनता ने भी  साथ दिया। अपने बीच पुलिस कप्तान को पाकर जनता ने खुशी का इजहार भी किया। इस दौरान पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बच्चों और अभिभावकों के साथ सहज संवाद कर अपनत्व जाहिर किया। उन्होने दुहराया कि आपराधिक गतिविधि से दूर रहे। अपराध कभी भी किसी के लिए हितकर नहीं है।
                  पुलिस आपके वार्ड अभियान में अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज ने शिरकत किया। मिनी बस्ती की जनता ने सिविललाइन और एन्टी क्राइम टीम के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में पार्षद सीमा धृतेश ने टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
close