चौपट हो गयी ग्रामीण अर्थव्यवस्था…पूर्व मंत्री ने बताया…करोड़ों की निजी जमीन पर विधायक और सरपंच ने बनवा दिया गौठान..जमकर हो रही धांधली

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—गौठानो के नाम पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चौपट किया जा रहा है। सनातनी संस्कृति का कांग्रेसीकरण हो रहा है। यह बातें गौठान निरीक्षण अभियान के बाद पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। अमर ने बताया कि गौठान के नाम पर भारत की सनातनी संस्कृति से खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार परम्परागत अर्थव्यवस्था बरबाद कर रही है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा के गौठान निरीक्षण अभियान के बाद अमर अग्रवाल ने गौठानों की स्थिति को देखकर दुख जाहिर किया। उन्होने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नाम पर छत्तीसगढ़  के भोले भाले नागरिकों को छला जा रहा है। गौठान की सनातनी परंपरा है। ग्रामीण भारत की विशिष्ट पहचान है,।  चंद रुपयों का लालच देकर परंपरा और संस्कृति का कांग्रेसीकरण किया जा रहा है। 

अमर ने बताया कि प्रदेश सरकार  10,000 से ज्यादा गौठानो में 12 लाख किलो से अधिक गोबर की बिक्री खरीदी हुई है। खरीदे गए गोबर से 40 प्रतिशत के अनुसार लगभग 6 रुपये प्रति किलो का वर्मी  कंपोस्ट बनाया गया। वर्मी कम्पोस्ट को  दस रुपये किलो के हिसाब से बेचा गया। किसान अब महंगी,गुणवत्ताहीन गोबर खाद  को लेकर ठगा महसूस कर रहा है।

करोड़ों रूपयों की मशीन खरीदी

अमर ने कहा कि  बिना मांग और जरूरत के गोबर खाद को सरकारी विभागों में खपाने का काम किया जा रहा है। गौठानो में मवेशियों का पता ठिकाना नहीं है। गौठानो में चारागाह ,पानी, शेड और मवेशियों के ठहराव के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं है। खुली सड़क पर पशुओं का डेरा लगा रहता है। अनेक गौठानो में सुविधाओं के नाम पर बढ़ा चढ़ाकर खर्च किए गए हैं।  लेकिनर इन गौठानों में एक भी जानवर नहीं है। 

अमर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इन दिनों गौठानो को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। सपना दिखाकर छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम के विरुद्ध करोड़ों रुपए की मशीनें खरीदी गई हैं। , जिससे सप्लायरो को फायदा पहुंचा है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग

पूर्व  वाणिज्य कर मंत्री ने  ने दावा किया कि सोसाइटी में धान  बेचने वाले  किसानों के खाते से लिंकेज डेबिट कर  सैकड़ो रुपये गोबर खाद के काटे जा रहै है। गोठान समितियों में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कब्जा है। फर्जी गोबर खरीदी और न्यून अधिक मात्रा में हो रही गोबर बिक्री मनमाने बंदरबांट गौठान समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। पंचायत एवं पंचायत सचिवों के लिए जनपद स्तर पर गौठान योजना गले की फांस बन चुकी है।गौठानो में फर्जी खरीदी दिखाकर राशि आहरण किया जा रहा है। अमर अग्रवाल ने दावा किया कि फर्जी खरीदी और फर्जी भुगतान से बड़ा घोटाला किया जा रहा है।  जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

किसान की जमीन  को बना दिया गौठान

तखतपुर के नर्मदा खत्री में गौठान निरीक्षण के दौरान किसान ने साक्ष्य पेश करते हुए बताया कि सरपंच और  विधायक ने उसकी खाली जमीन पर गौठान बना दिया है। 13 एकड़ की सरकारी जमीन को तखतपुर के एक रसूखदार भू माफिया को बेच दिया गया।  किसान की जमीन को सरकारी जमीन घोषित कर उसमे गौठान बना दिया।

सरपंच ने कहा कि गांव में एक गाय नहीं

पूर्व मंत्री ने बताया कि ग्राम ने गौठान निरीक्षण अभियान के दौरान सरपंच ने जानकारी दिया कि गांव में गाय ही नहीं है। बावजूद इसके विधायक के कहने पर गौठान का निर्माण किया गया। गौठान में ना तो बाउंड्री वाल है और ना ही जमीन में सीमांकन हुआ है।

अमर ने बताया कि चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के दौरान तखतपुर स्थित गौठानों के निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय,पूर्व जनपद नूरीता कौशिक, कौशल दास मानिकपुरी,प्रकाश पाटले ,त्रेता नाथ पांडेय, प्रदीप कौशिक, बिहारी साहु, सरजू यादव, राजकुमार यादव, शैलेन्द्र साहु, लव पांडेय, शिव देवांगन, परमेश्वर कैवर्त,निखिल श्रीवास, राम बिहार पटेल, राकेश तिवारी, पंकज तिवारी,रोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

close