पर्यटन बोर्ड चैयरमैन ने काटा फीता..बताया..तेजी से होगा इन क्षेत्रों का विकास…देश के मानचित्र पर होगा बिलासपुर का नाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने को लेकर अन्य अतिथियों के साथ प्रदेश पर्यटन बोर्ड चैयरमैन अटल श्रीवास्तव ने प्रताप चौक स्थित राघवेन्द्र भवन में क्षेत्रीय पर्यटन सूचना केन्द्र कार्यालय का शुभारम्भ किया। चैयरमैन ने कहा छत्तीसगढ. पर्यटन के प्रचार प्रसार और बिलासपुनर संभाग के पर्यटन उत्पादों को देश प्रदेश में लोकप्रिय बनाने हर संभव प्रयास किया जाएगा।
बिलासपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटन सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और  अन्य अतिथियों ने प्रताप चौक स्थित राघवेन्द्र भवन में क्षेत्रीय पर्यटक सूचना केंद्र का फीता काटा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण चौहान, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, नगर निगम सभापति शेख नजीरूद्दीन समेत जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
इस दौरान चैयरमैन अटल श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं। इन्ही बातों को केन्द्र में रखकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल कार्य विस्तार के लिए हर संभव काम किया जा रहा है। बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटक सूचना केन्द्र से प्रदेश भर के पर्यटन मंडल से संचालित हॉटल, मोटल रिसोर्ट आरक्षण, पर्यटन संबंधी सभी प्रकार की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ पर्यटन  के प्रचार-प्रसार और बिलासपुर संभाग के पर्यटन उत्पादों को शामिल कर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से बिलासपुर संभाग के मुख्य पर्यटन केंद्रों को देश और प्रदेश स्तर पर पहचान मिलेगी। खूंटाघाट जलाशय, अचानकमार अभ्यारण्य, मल्हार, ताला, रतनपुर, हसदेव बांगों, सतरेंगा, मदकूद्वीप समेत अनेक पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा। मूलभूत सुविधाओ का विकास भी होगा। साथ ही देश के मानचित्र पर बिलासपुर का नाम भी होगा।
close