अनूठे जन आन्दोलन ने पकड़ा जोर…लोग घर से निकल बचा रहे इन्हें…श्याम ने बताया…ऐसा करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– अरपा अर्पण महाभियान टीम का पेड़ पौधों को मानवीय निर्ममता से बचाने का अनोखा धीरे धीरे जोर पकड़ता जा रहा है। टीम के सदस्यों ने शहर के अलग अलग स्थानों पर स्थित पेड़ पौड़ों में लगाए पोस्टर बैनर के साथ कील काटों को बाहर निकाला है। अरपा अर्पण अभियान टीम के कार्यकर्ता श्याम मोहन ने बताया कि मुहिम में दिनों दिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग खुशी के साथ टीम के साथ पौधों को बचाने यथा संभव अपना सहयोग भी दे रहे हैं। 
 
अरपा अर्पण महाभियान टीम के पदाधिकारी श्याम मोहन दुबे ने बताया कि अरपा अर्पण महाअभियान के “जन आंदोलन “ को अप्रत्याशित सफलता मिल रही है। लोग अभियान से लगातार जुड़े रहे हैं। दुबे ने जानकारी साझा किया कि बाजार वाद संस्क़ृति के बीच पेड़ पौधों की स्थित बद से बदलत होती जा रही है। लोग भविष्य को ताक पर रखकर पेड़ पौधों में कील कांटे गाड़ रहे हैं। साथ ही पैनर पोस्टर लगाकर पौधों को अंजाने में ही सही मौत के घाट उतार रहे हैं। 
इसी बात को ध्यान में रखकर अरपा अर्पण महाभियान की टीम पेड़ पौधों को बैनर पोस्टर और कील कांटो से मुक्त करने 4 मई 2023 से जन आंदोलन शुरू किया।  मात्र 12  दिनों मे मुहिम को अप्रत्याशित सफलता मिली है। बिलासपुर शहर के लगभग पचास से पचपन प्रतिशत पेड- पौधों से विज्ञापनों को हटा दिया गया है। बावजूद इसके कुछ स्वार्थी लोग पेड़ों पर बैनर पोस्टर लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन हम और हमारी टीम और शहर के पर्यावरण प्रेमी इन हरकतों से थकने या रूकने वाले नही हैं।
श्याम मोहन ने बताया कि बिलासपुर वासी स्वंय  पेड- पौधों को चुभन भरी ज़िंदगी से निजात दिलाने घर से बाहर निकल रहे हैं। अब हमारे बिलासपुर शहर में किसी भी पेड- पौधों में कोई किल- पिन या विज्ञापन नहीं दिखाई देगा। श्याम मोहन ने अपना मोबाइल नम्बर 7803010115 को साझा करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति वाट्सअप पर पेड़ पौधों से हो रहे अन्याय का फोटो या वीडियों भेज सकता है।  पेड़ पौधों पर पोस्टर या कील लगाना ग़ैरज़मानती अपराध है। धाराओं के तहत पॉच साल की सजा का भी प्रावधान है।
श्याम ने जानकारी दिया कि राजकिशोर नगर से रजनीश शुक्ला, मंगला चौक से चंदु भाई पटेल, राही ने सुबह  सैर के दौरान पेड-पौधों से किल- पिन और विज्ञापन निकालते हैं। ,उन्होने ऐसा करते फोटो और किए जा रहे प्रयास को साझा किया है। सभी ने अभियान चलाकर  एक किलोमीटर तक के पेड- पौधों से किल- पिन और विज्ञापन निकाला है।
close