पुलिस पर हमला के तीन आरोपी गिरफ्तार..चार महंगी गाड़ी जब्त..घातक हथियार भी बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने पुलिस पार्टी पर हमला के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 कैम्पर, एक बोलेरो एक स्कार्पियों समेत कुल चार महंगी गाड़ियों को बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आपीसी की धारा 186, 363, 332, 427, 147,148,149 और 26,27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
 
आरोपियों से जब्त गाड़ी और हथियार
 
बोलेरो – CG1O AR 6892,  स्कापियों क्रमांक CG IO F 2595 और केम्पर क्रंमांक CG10 BG
1107 , CG13Y 1191 के अलावा पुलिस ने 3 तलवार,8 लाठी, 5 नग लोहे का राड बरामद किया है।
 
             पुलिस के अनुसार 2 मई की रात आरोपी विकास शर्मा उमेश सिंह और वाहन केम्पर क्रमांक CG10 BG 1107 में सवार अज्ञात आरोपियो ने विपिन सिंह नामक व्यक्ति पर हमला किया। आरोपियों ने रतनपुर स्थित ढाबे में घुसकर मारपीट को अंजाम दिया।  मामले में थाना रनतपुर में अपराध कायम किया गया। शिकायत पर आईपीसी की धारा 294,506,323,34 का अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई।
 
           पतासाजी के दौरान मालूम हुआ कि अज्ञात आरोपी केम्पर से मुख्य मार्ग पर लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं। 12 मई को थाना रतनपुर को जानकारी मिली की रतनपुर महामाया मंदिर मैदान में एक बोलेरो और दो केम्पर वाहन में लगभग 12-15 लोग हथियार से लैस हैं। हथियार लैस लोगों में कुछ  घटना में  शामिल हैं।
 
          जानकारी के बाद तत्काल रतनपुर पुलिस टीम मौके पर पहूची। मौके पर बोलेरो और केम्पर में सवार लोगो ने कार्यवाही से बचने के।लिए डंडा, तलवार से पुलिस पर हमला कर दिया। और इसके बाद भागने लगे। रॉकी सिंह, संदीप शर्मा, वीरभानु सिंह उर्फ वीरू, रविन्दर सिह,हितेश कुमार विकास शर्मा विकास कुमार भीम और अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। तीन आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
 
1) रॉकी सिंह निवासी महनेत थाना सदर जिला भिवानी हरियाणा  हालमुकाम लोखण्डी
2 )सदीप शर्मा निवासी हकिकत नगर जनता कॉलोनी जिला रोहतक हरियाणा,हालमुकाम लोखण्डी
3) वीरमानु निवासी नारनोन थाना नारनोन जिला हिसार हरियाणा,हालमुकाम लोखण्डी
close