खनिज विभाग की स्थानांतरण सूची जारी..बदले गए दो उप-संचालक..डेढ़ दर्जन चेहरे इधर से उधर.. खनिज अधिकारी भी बदले गए..सूची में देखें नाम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— राज्य शासन ने स्थानांतरण बैन हटने और नई नीति के तहत खनिज विभाग के डेढ़ दर्जन अधिकारियों और निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। आदेश में स्थानांतरण किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को बताए गए स्थान और पद पर नियत समय के भीतर कार्यभार संभालने के साथ रिपोर्ट करने को कहा है।स्थानांतरण आदेश के अनुसार रायगढ़, कोरबा खनिज विभाग उपसंचालकों को कांकेर और जगदलपुर भेजा गया है। तीन खनिज अधिकारियों को क्रमशः कांकेर, दंतेवाड़ा और रायगढ़ से कोरबा,रायगढ़ और बालोद की जिम्मेदारी दी गयी है।
          तीन खनिज अधिकारियों को कांकेर, दंतेवाड़ा से कोरबा, रायगढ़, बालोद भेजा गया है। चार सहायक खनिज अधिकारियों को   जगदलपुर, बालोद, कोरबा, महासमुंद से दंतेवाड़ा, रायगढ़, महासमुंद और कोरबा कार्यालय की जिम्मेदारी दी गयी है। 
                 इसके अलावा सात सहायक खनिज निरीक्षकों को कोरबा, बलौदा बाजार, इन्द्रावती भवन, रायगढ़, महासमुंद,रायगढ़ और बेमेतरा से क्रमशः इन्द्रावती भवन, रायगढ़, बलौदा बाजार, महासमुंद, कोरबा, बेमेतरा,रायगढ़ भेजा गया है
close