गांजा तस्करी करते पकड़ाए दो आरोपी..कका पहाड़ से गिरफ्तार..दोनों से मोटरसायकल,मोबाइल जब्त

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी नवरात्रि पर्व के दौरान भीड़ भा़ड़ में ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस नेदो किलो गांजा समेत मोटसाकयल और दो नग मोबाइल बरामद किया है।
 
               रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को मुखबीर से जानकारी मिली कि कका पहाड़ रोड में दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बेचने के फिराक में मोटर सायकल से घूम रहे हैं । मोटरसायकल का नम्बर एचएफ डीलक्स सीजी 12 एबी 4240  है।
 
      जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच मोटरसायकल सवार दोनों आरोपियों को कका पहाड़ के नीचे धर दबोचा। छानबीन के दौरान तस्करो के कब्जे से 2 किग्रा गांजा बरामद किया गया। आरोपियों से मोटर सायकल और दो नग मोबाईल भी जब्त किया गया। 
 
            पकड़े दोनो आरोपियों का नाम गेंदराम मरकाम और प्रकाश कश्यप है। दोनो आरोपी पाली थाना कोरबा जिला ग्राम निरधी के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close