लाखों के जेवर के साथ पकड़ाए दो आरोपी…तीसरे की तलाश..आरोपियों ने सोना गिरवी रखकर लिया लोन..पैंसो का किया बंटवारा

Editor
4 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस टीम ने अभिषेक विहार स्थित सूने मकान को निशाना बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभिषेक विहार निवासी संतोष कुमार कांत ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि घटना में घर से लाखों रूपयों की रकम समेत आरोपियों ने नगद पर भी हाथ साफ किया है।
आईपीएस संदीप पटेल और थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। इसके पहले पीड़ित संतोष कुमार कांत ने बताया कि घटना के समय परिवार के साथ 18 जून 2023 को परिवार के साथ कोरबा गया था। 23 जून कोपडोसी केशरवानी ने फोन पर बताया कि गेट का ताला टूटा है। जानकारी मिलते ही तत्काल कोरबा से रवाना होकर अभिषेक बिहार पहुंचा। घर अन्दर रखी पेटी और आलमारी का दरवाजा टूटा पाया। सामान जमीन में बिखरा था। दीवान में रखे सामान अस्त ब्यस्त थे। आलमारी और पेटी से 70 हजार नगदी और मंगल सूत्र, झुमका, अंगूठी, चूडी, चैन लाकेट, बाला, पायल,बिछिया गायब था।
आईपीएस संदीप पटेल ने बताया कि मामले को विवेचना में लिया गया। इसी दौरािन मुखबिर से जानकारी मिली कि ब्यक्ति मगरपारा चौक में चोरी का जेबर बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर दोनों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मनीष कुमार महेश्वरी ने बताया कि अभिषेक बिहार स्थित सूने घर से बजरंग और लक्की यादव के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया है। तीनों मोटर सायकल से 19 जून और 21 की रात्रि अभिषेक बिहार गए थे। सूने मकान से 70 हजार नगदी. 2 नग सोने का कंगन, दो मंगलसुत्र, कान का झुमका, अंगूठी, चॉदी का पायल, बिछिया चोरी किया है।
जेवर की बिक्री करने राहुल चौहान को दिया था। राहुल ने बताया कि व्यापार विहार स्थित मणप्पुरम बैंक में उसका खाता है।  जमा कर गोल्ड लोन मिल जाएगा। इसके बाद राहुल को सोने का दो कंगन और एक- एक नग सोने का लाकेट और कान का झुमका जमा करने को दिया। मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक से एक लाख 20  हजार मिला।
आरोपी मनीष महेश्वरी ने बताया कि रूपयो को आपस में बॉट लिए। 50 हजार रूपया सोने का लाकेट, दाना, चॉदी की बिछिया लक्की यादव के पास हैं। इसके अलावा 50 हजार रूपया सोने का अंगूठी,कान का बाला चॉदी
की पायल बजरंग के पास है। 45 हजार रूपया और सोने का झुमका राहुल चौहान के पास है। मनीष ने जानकारी दिया कि 45 हजार रूपया और  एक सोने की बाली उसके पास है। बटवारा मे मिले रकम में से में 42 हजार रूपया को अपनी शादी में खर्च किया है। बाकी 3 हजार रूपया,  एक कान का झुमका घर में छिपाकर रखा है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर सारा सामान बरामद किया।
इसके अलावा राहुल चौहान के कब्जे से 2 हजार रूपया और  एक झुमका बरामद किया गया है। आईपीएस संदीप पटेल ने बताया कि फरार दो आरोपी लक्की यादव और बजरंग से एक लाख रूपया समेत सोना, चॉदी बरामद किया जाना है। बहरहाल पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
close