आयकर टीम का सिरगिट्टी स्थित सोम डिस्लेरी में छापा….भोपाल में भी कार्रवाई…आधा दर्जन अधिकारी कर रहे छानबीन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—केन्द्रीय आयकर की टीम ने एक साथ मध्यप्रदेश के भोपाल और छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्थित सोम ग्रुप मेसर्स लीजेंड के ठिकानों पर धावा बोला है। जानकारी देते चलें कि भोपाल बेस सोम ग्रुप का सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी पर अल सुबह छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापामार कार्रवाई में टीम को क्या कुछ हासिल हुआ..मामले में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है। बहरहाल डिस्लेरी स्थित बन्द कार्यालय में अधिकारी फाइलों को जरूर खंगाल रहै हैं।

बताते चलें कि सोम ग्रुप का संचालन भोपाल किया जाता है। मालिक किसी पार्टी विशेष के प्रभाव में है। ग्रुप के मालिक का हमेशा विदेश प्रवास रहता है। करीब 20 हजार करोड़ सम्पत्ति के मालिक हैं। सोम ग्रुप का बाटलिंग प्लान्ट बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी में है। जानकारी के अनुसार आयकर की छापामार टीम में इन्दौर और मुम्बई के अधिकारी शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूत्र ने बताया कि सोम ग्रुप के सिरगिट्टी स्थित डिस्लेरी में इन्दौर और मुम्बई की संयुक्त आयकर टीम ने सुबह आठ बजकर करीब सात मिन्ट में कार्यालय में धावा बोला है। टीम में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल है। सभी लोग बन्द कमरे के अन्दर जांच पड़ताल कर रहे है। सोम ग्रुप मालिक का नाम जगदीश अरोरा है।

close