VIDEEO-कुछ इस अंदाज में हुआ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन..विशेष डांस को देखने उमड़ी भीड़..सुनाया गया PM का पुराना भाषण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने नेहरू चौक पर अनूठा प्रदर्शन किया। आटो से घूम घूम कर प्रधानमंत्री का आडियो सुनने के साथ नेहरू चौक पर जमकर डायन डांस किया। कांग्रेस के अनूठे प्रदर्शन का आने जाने वालों ने जमकर आनन्द उठाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया है। आटो पर लाउडस्पीकर लगाकर कांग्रेसियों ने पेट्रोल और डीजल पर प्रधानमंत्री मोदी के पुराने बयानों को जनता के बीच वायरल किया। साथ ही डायन डांस कर भाजपा के केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

                     प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि जनता में महंगाई के खिलाफ हाहाकार है। पेट्रोल का दाम सैकड़ा पार है। डीजर भी पीछे पीछे शतक लगाने वाला है। खाद्य तेल की कीमत दो गुनी हो चुकी है। जनता त्राहि त्राहि करने को मजबूर है। लेकिन सरकार देश को कार्पोरेट के हवाले कर रही है। केन्द्र सरकार ने देश को दो आदमियों के हाथ में गिरवी रख दिया है। कांग्रेस मोदी सरकार की तानाशाही को हरगिज बर्दास्त नहीं करेगी।

                  जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि आज हमने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रदर्शन कियाहै। जनता के बीच मोदी का आडियो वायरल कर सरकार की कथनी और करनी का भेद खोला है। सरकार की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। केन्द्र में सरकार बनाने से पहले..मोदी ने पेट्रोल और डीजल के दाम को आधा करने का वादा किया था। लेकिन हुआ उल्टा..डीजल पेट्रोल का दाम शतक को पार कर दिया।खाद्य तेल दो गुना हो गया है।

              आंदोलन में प्रमुख रूप से अटल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, अरूण चौहान, रामशरण यादव, शेख नजरूद्दीन, महेश दुबे, सुभाष सिंह, विनोद साहू, ऋषि पाण्डेय, मनी वैष्णव,जावेद मेमन, गौरव दुबे,समेत दर्जनों कांग्रेस नेता शामिल हुए।

close