videoःअपेक्स बैंक चेयरमैन ने कहा…डॉ.रमन को गरिमा का रखना चाहिए ध्यान..नेता प्रतिपक्ष बताएं..बयान से पहले..प्रधानमंत्री से हुई है बात?

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— अपैक्स बैंक चेयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि धान की रिकार्ड तोड़ खरीदी से भाजपा नेता परेशान और किसान खुशहाल है। ना तो बारादाने की कमी है और ना ही किसानों में किसी प्रकार की बेचैनी है। यदि कहीं बेचैनी है…तो भाजपा खेमें में है। चन्द्राकर ने बताया कि डॉ. रमन सिंह बहुत बडा चेहरा है..इसलिए उन्हें गरिमा के अनुरूप बयान देना चाहिए। धरमलाल कौशिक को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री से पूछकर बताएं क्या वह किसानों को 2800 रूपए के भाव से धान की कीमत देने को तैयार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 अपेक्स बैंक चैयरमैन ने बताया कि किसान तेजी के साथ अपना धान लेकर धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। हमने पहले दिन अपने साथियों के साथ धान खरीदी केन्द्र का जायजा लिया है। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। व्यवस्था भी बेहतर है। किसानों में भी उत्साह है।

           चन्द्राकर ने बताया कि जिला सहकारी बैंक क्षेत्र जिले में कुल 4 लाख 68 हजार 873 पंजीकृत किसान हैं। बिलासपुर जिले में कुल 130 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हो रही है। जबकि जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 17 हजार 209 है। चन्द्राकर ने कहा कि बिलासपुर संभाग को 24 लाख 52 हजार 930 बारदाना प्राप्त हुआ है। फिलहाल अभी धान खरीदी केन्द्रो में है। किसी केन्द्र में बारदाना की कमी नहीं होगी। 

            चन्द्राकर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह प्रदेश का बड़ा चेहरा है।इसलिए उन्हें गरिमा में बयान देना चाहिए। किस विषय पर बोलना है..सोचना समॆझना चाहिए।                         

         चन्द्राकर ने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान को आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा कि धरमलाल कहते हैं कि 2800 रूपए धान की खरीदी दर होना चाहिए। सवाल खरीदने का नहीं है..सवाल इस बात का है कि क्या वह बयान देने से पहले प्रधानमंत्री से विचार विमर्श किए है। क्योंकि जब किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विटंल रूपए देने को तैयार नहीं है। तो 2800 रूपए क्या देंगे। यदि धरमलाल आश्वासन दें कि प्रधानमंत्री 2800 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदने को तैयार है..तो हम भी धान बताए गए दर पर लेने को तैयार हैं।

close