ED से भारत बनेगा विश्वगुरू…बोले असाम मुख्यमंत्री हेमन्ता…मेरे खिलाफ कोई FIR नहीं..भाजपा में आने से कोई शुद्ध नहीं होता..किसानों की आय दोगुना हुई

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— असाम मुख्यमंत्री ईडी और सीबीआई से डरना किस बात का है। क्या आप नहीं चाहते कि दबाकर रखा गया पैसा गरीबों तक पहुंचैे। ईडी सीबीआई को तो अपने घर बुलाकर छापा मरवाना चाहिए। मुझे नहीं पता कि भाजपा में आने से शुद्ध होने की बात लोग क्यों करते हैं। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस के पास माल बहुत है।

इसलिए पैसा वह लोग ईडी सीबीआई से डरने है। भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में बिलासपुर पहुंचे हेमन्ता विस्वसर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के ही कारण  छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ी है।

जनता बनाएगी भाजपा की सरकार

असाम के मुख्यमंत्री आज भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल उत्सव में पहुंचे। इसके पहले हेमन्ता ने पत्रकारों से संवाद किया। साथ ही वाजपेयी मैदान में रैली को संबोधित किया। उन्होने इस दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने बताया कि कांग्रेस के नेता अपने आप को गंगा का पुत्र समझते हैं। यह गौठान, गोबर, शराब और कोयला घोटाला हुआ है। विश्व शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसान विरोधी, युवा विरोधी और विकास विरोधी है। जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

मोदी के कारण किसानों में खुशी

प्रधानमंत्री मोदी ने एलान किया था कि साल 2023 तक किसानों की आय दो गुनी हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं…। कांग्रेस सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल में किसानों की आर्थिक उन्नति हुुई है। शायद ही देश के किसी राज्य के किसानों को धान का छत्तीसगढ़ के बराबर धान का मूल्य मिलता होगा। फिर सरकार कैसे बनाएंगे। सीजी वाल के सवाल पर असाम मुख्यमंत्री ने बताया कि मोदी सरकार के कारण ही छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक उन्नति हुई है। केन्द्र सरकार ने ही 2000 हजार रूपए समर्थन मूल्य दिया है। भूपेश बघेल ने तो सिर्फ 600 रूपए दिया है। सम्मान केन्द्र सरकार का होना चाहिए। 6 रूपए देने वाले को क्यो माला पहनाया जाए। असाम मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने खाद समेत अन्य किसानों की जरूरतों के सामानों की कीमतों को नहीं बढ़ने दिया। बल्कि एमएसपी बढ़ाया है। इसका मतलब है कि किसानों का आय दुगुना किया है। इसलिए छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक उन्नत्ति हुई है।

कर्जा माफी क्यों

भाजपा नेता ने कहा कि भूपेश बघेल किसानों का कर्जा मॉफ करने की बात कर रहे है। इससे स्पष्ट होता है कि भूपेश ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। जब अच्छा काम किया है तो कर्जा माफी की जरूरत क्यों है ?  जब कर्ज माफ करना ही था तो बजट में ही क्यों नहीं किया ? किसानो को कर्ज लेने की जरूरत तब पड़ी जब यहां किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं है। यदि सुविधाएं होती तो कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

कांग्रेस के पास बहुत माल

केन्द्र सरकार ED का उपयोग विपक्ष को डराने में कर रही है। सवाल पर हेमन्ता ने बताया कि ईडी से नहीं डरना चाहिए। बल्कि ईडी को घर बुलाकर जांच कराने के बाद क्लीन चिट लेना चाहिए। इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है। आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए। जवाब के दौारन हेमन्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने को गंगा मां का बेटा समझते हैं। जबकि उनके पास बहुत माल है। आप चाहे तो नामांकन के समय जमा आवेदन को देख सकते है। तुलना करने पर पाएंगे कि कांग्रेस और भाजपा नेता की सम्पत्ति में 100 और दस का अन्तर है।

मदरसा विरोदी हूं…मुस्लिम विरधी नही

 मुस्लिम और मदरसा विरोधी छवि पर असाम मुख्यमंत्री ने बताया कि मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं। लेकिन मदरसा के खिलाफ हूं। हमें अपने मुस्लिम भाइयों को डाक्टर इंजीनियर बनाने पर जोर देना है। चुनाव के समय मुस्लिम हिन्दू करना ठीक नहीं है।

आरोपी बन गए मुख्यमंत्री..और मंत्री

ईडी और सीबीआई ने नारदा,शारदा, माइनिंग और सिंचाई घोटाला का आरोप लगाया। फिर भी बन गए सीएम, उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री…एफआईआर भी दर्ज हुआ। आखिर कांग्रेस के दागी भाजपा में शुद्ध कैसे हो जाते हैं। क्या भाजपा मे कोई शुद्ध करने वाली मशीन है। हेमन्ता ने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। क्या जांच हुई है के सवाल को टालते हुए असाम मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा में आने के बाद कोई शुद्ध नहीं होता है। लेकिन ईडी और सीबीआई पैसा निकालकर लाती है तो इसमें एतराज नहीं होना चाहिए। ईडी और सीबीआई सिर्फ विपक्ष को ही निशाने पर लेती है…। उन्होने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के पास पैसा नहीं है..लेकिन कांग्रेस पार्टी के पास बहुत माल है। ईडी और सीबीआई उसे निकालने का काम कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close