Nitish के पेट में विषैला दांत..इससे बड़ा दूसरा पलटू राम नहीं…खत्म हो जाएगी हीरोगिरी…बोले केन्द्रीय मंत्री…लेकिन भगवान ऐसा कदापि नहीं चाहेंगे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री अश्वनी वैष्णव बिलासपुर स्थित एसईसीएल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने बताया कि दो दिन छत्तीसगढ़ में रहकर देखने को मिला कि यहां जमकर भ्रष्टाचार है। विकास के नाम जनता के साथ छल किया गया है। हत्या लूट बलात्कार धर्मान्तरण और घोटाला ही छत्तीसगढ़ की पहचान बन गयी है। उन्हें इस बात की खुशी है कि जो राम कांग्रेस को अच्छे नहीं लगते..उनके नाम पर राम गमन पथ का निर्माण हो रहा है। सच्चाई तो यह है कि यह योजना हमारी सरकार की है। सवाल जवाब के दौरान अश्वनी वैष्णव ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को पलटू राम बताया। उन्होने कहा कि जिसकी गोद में पलटू राम बैठता है उसी को पेट में छिपे विषैले दांत से काटता है।

.

करोड़ों का हुआ भ्रष्टाचार

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री अश्वनी वैष्णव छत्तीसगढ़ दो दिनी प्रवास के अंतिम चरण में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने बताया कि प्रदेश की हालत बहुत ही खराब है। यहां 13 सौ करोड़ रूपयों का गौठान घोटाला, दो हजार करोड़ का शराब घोटाला, पांच सौ करोड़ का कोयला और सीमेन्ट घोटाला, पांच हजार करोड़ का यहा चावल घोटाल हुआ है। उन्होने कहा कि बताए गए घोटाला का आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है।

प्रदेश को बनाया अपराधगढ़  

सवाल जवाब के दौरान वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बनता जा रहा है। हत्या, बलात्कार, आदिवासियों के साथ अत्याचार, धर्मान्तरण,लूट,तस्करी का छत्तीसगढ़ पर्याय बनता जा रहा है।

दो तिहाई मतों से बनाएंगे सरकार

एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि कर्नाटक हार पर हमने मनन चिन्तन किया है। हमारी हार कुछ स्थानीय कारणों और कुछ अन्य कारणों से हुई है। लेकिन बताना चाहता हूं कि देश की जनता भाई नरेन्द्र मोदी को दुनिया के पहरेदार और देश के विकास और सुरक्षा के लिए जानती है। आने वाले समय में कर्नाटक में भाजपा की दो तिहाई मतों से सरकार बनेगी।

 

नीतिश कुमार मतलब पलटू राम

सवाल जवाब के दौरान अश्वनी वैष्णव ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को पलटू राम बताया। उन्होने पलट सवाल करते हुए कहा कि किसी ने शायद ही कभी और किसी ने ऐसा पलटू राम देखा होगा। भाजपा ने ही  लालू और नीतिश को मुख्यमंत्री बनाया। लालू यादव ने कहा है कि  नीतिश के पेट में विषैला दांत है। जिसके गोद में बैठा..उसी को अपने विषैले दांत से काटा है। वह वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों को भी विषैले दांत से काटेगा। नीतिश कुमार विरोधियों को एक कर भाजपा को हराने का सपना देख रहे हैं। देख देना इनकी हीरोगिरी धरी की धरी रह जाएगी। आगामी चुनाव में यह सब लोग जीरो..जीरो और जीरो रह जाएंगे।

 

राम कदापि ऐसा नहीं चाहेंगे

राम वन गमन पथ के सवाल पर वैष्णव ने बताया कि कांग्रेस को तो राम नाम से ही परहेज है। लेकिन खुशी हुई उन्हें राम अब अच्छे लगने लगे हैं। इसकी मुख्य वजह सिर्फ चुनाव है। लेकिन राम के ना्म पर उन्हें भ्रष्टाचार से छूट मिल जाएगा। ऐसा भगवान राम कदापि नहीं चाहेंगे।

 

रामगमन पथ सिर्फ चुनावी

  वैष्णव ने दुहराया कि राम गमन पथ की रूपरेखा और योजना को भाजपा सरकार ने बनाया था। अब भूपेश सरकार इसका श्रेय ले रही है। चुनाव को ध्यान में रखकर ही जगह जगह रामलीला का प्रहसन और रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि राम सबसे पहले राम बक्सर आने के बाद ही बने। मुझे खुशी है कि बक्सर से आता हू। यहां भगवान विष्णु के पांचवे अवतार वामन ने अवतरित हुए और सातवें अवतार राम सबसे पहले सिद्धाआश्रम आए।

close