करीब दो लाख की चोरी का सामान बरामद…मुख्य आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने सामान खरीदने वाले सेठों को ऐसा पकड़ा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलसापुर—पुलिस ने 6 अलग अलग चोरी के मामलों में तीन आरोपी और एक खरीदार समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से कुल करीब 2 लाख से अधिक कीमती सोने चांदी के आभूषण बरामद किया है। सभी आरोपियो को जेल दाखिल कराया गया है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम और पता ठिकाना
1) बबलू कुमार ठाकुर निवासी अैकारी थाना जशन हाथरस उत्तरप्रदेश।
2) रोहित कुमार साहू निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी बिलासपुर।
3) सोना सोनवानी निवासी तारबहार मसीह टेन्ट हाउस के पास तारबहा।
4) संजय जायसवाल निवासी भारत बेग हाउस तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली।
बरामद चोरी का सामान
1 नग सोने का लाॅकेट, 1 जोडी सोने का टाप्स, 1 नग जोडी चांदी का पायल, 2 नग पीतल का नल, एसी पाईप, 1 नग टीवी, 1 नग होम थियेटर, 1 नग आयरन, 3 नग गैस सिलेण्डर, 01 नग इंडेक्शन चूल्हा, 1 नग टाटा स्काई बाक्स,  नग सैमसंग मोबाईल, 1 नग स्मार्ट बांच, 1 नग ईयर फोन, 2 नग, बैग,1 नग समर्सिवल पम्प, 1 नग बडी बैटरी बरामद
पुलिस के अनुसार 31 मई रात्रि पेट्रोलिंग दौरान सरदार मोहल्ला गेट के पास एक संदेही व्यक्ति को पकडा गहया। संदेही पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था। पकडे जाने पर संदेही ने अपाना  बबलू कुमार ठाकुर बताया। जानकारी दिया कि वह महिमा नगर सिरगिट्टी में रहता है।
जांच पड़ताल के दौरान संदेही के पास रखी बोरी से इंडेक्शन चूल्हा, आयरन, बर्तन राशन का सामान पाया गया। संदेही ने बताया कि सभी सामान की चोरी किया है। थाना लाने के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अब तक उसने 5 जगहों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।  सोने चांदी और  घरेलू सामान को सोना सोनवानी, रोहित साहू और संजय जायसवाल को बेचा है।
पूछताछ के बाद अन्य संदेही सोना सोनवानी, रोहित साहू और संजय जायसवाल को पकड़ा गया। सभी ने चोरी के सामान को घर मे छिपाकर रखना बताया। सभी आरोपियों  के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात और घरेलू सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, चुनाराम धु्रव, दिनदयाल सिंह, प्र.आर. शोभित केवट, विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक जितेन्द्र जाधव, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल, संजय यादव, अभिजीत डाहिरे, बृजनंदन साहू एवं सुरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।
close