हॉटल कर्मचारी ने किया 4 साल बलात्कार…फिर आरोपी ने दूसरी शादी से किया इंकार…गोंडपारा की घटना…पढ़ें पूरी खबर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज होने के बाद बलात्कर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमनदास मानिकपुरी है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने साल 2020 से शादी का झांसा देकर लगातार अलग अलग स्थानों पर जाकर दैहिक शोषण किया। चार साल बाद आरोपी ने शांदी से इंकार कर दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 15 मार्च को थाना पहुंचकर बलात्कार का लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताय कि  2019-20 में गोल बाजार स्थित ड्राईफुट दुकान में काम करती थी। अमन दास मानिकपुरी गोल बाजार स्थित मौसाजी होटल मे काम करता था। इसी दौरान अमनदास मानिकपुरी से जान पहचान हुई। दोनो एक दुसरे को पसंद करने लगे।

पहले पहचान..फिर शादी का झांसा

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक दिन अमन दास मानिकपुरी ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। और फिर एक दिन आरोपी  अमनदास पीड़िता को गोडपारा स्थित किराए के मकान में लेकर गया। और पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। और शोषण का सिलसिला लगातार जारी रहा। और शादी करने की बात को आरोपी हर बार टालते रहा।

लगातार चार साल किया बलात्कार

पीडिता के अनुसार इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अमन दास मानिकपुरी शादी शुदा है। बातचीत के दौरान अमन दास ने कहा कि अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर जल्द ही पीड़िता के साथ शादी करेगा। और फिर झांसा देकर आरोपी ने साल 2020 से 2023 तक लगातार 4 सालों तक अपने गोडपारा स्थित किराए के मकान में बलात्कार किया। इसके अलावा आरोपी ने तथा अलग अलग स्थानो पर शारीरिक संबंध बनाया।

पुलिस के अनुसार पीडिता की तरफ से दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने 30 दिसम्बर 2023 को शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता रिपोर्ट पर 15 मार्च 2024 को आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(ढ) का अपराध दर्ज किया गया।

तेलीपारा से गिरफ्तार

जानकारी सामने आने के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने धर पकड़ का आदेश दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमन दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दरबार लाॅज के पास तेलीपारा से घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह रतनपुर बस स्टैण्ड के पास का रहने वाला। आरोपी ने बलात्कार का जुर्म कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद अमनदास मानिकपुरी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है

close