7 मई को मतदान…4 जून को परिणाम…बिलासपुर लोकसभा के 20 लाख मतदाता…2225 मतदान केन्द्रों में करेंगे वोट…शिरकत करेंगे शतकवीर मतदाता

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ में कुल तीन चरणों में मतदान होगा। बिलासपुर लोकसभा के 20 लाख मतदाता तीसरे चरण में मतदान करेंगे। अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल को किया जाएगा। 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी। सात मई को जनता मतदान करेंगे। करीब एक महीने बाद देश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों के साथ बिलासपुर लोकसभा में भी वोटों की गिनती 4 जून को होगी। कलेक्टर अवनीश शऱण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 6 जून के पहले निर्वाचन कार्य सम्पन्न करा लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मंथन सभागार में कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव का एलान कर दिया है। प्रदेश में कुल तीन चरणों में लोकसभा चुनाव कराया जाएगा। बिलासपुर लोकसभा चुनाव तीसरे चरण में होगा। कलेक्टर ने बताया कि बिलासपुर लोकसभा के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 12  अप्रैल को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की स्कूटनी 20 होगी। नाम वापसी की तारीख 22 अप्रैल है।

कलेक्टर ने सवाल जवाब के दौरान बताया कि मतदान सात मई को होगा। मतों की गिनती देश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों के साथ 4 जून को होगी।

तीन जिलों में फैला बिलासपुर लोकसभा

कलेक्टर ने बताया कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र 5 में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसमें मुंगेली जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के अलावा जीपीएम जिला का कुछ हिस्सा बिलासपुर लोकसभा में आता है। बिलासपुर जिला में बिलासपुर शहर, बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी और कोटा शामिल है। कोटा विधानसभा में जीपीएम जिले का कुछ हिस्सा कोटा विधानसभा में शामिल है। मुंगेली जिला से मुंगेली और लोरमी विधानसभा का क्षेत्र बिलासपुर लोकसभा में आता है।

21 लाख मतदाता करेंगे 2251 केन्द्रो में मतदान

  बिलासपुर लोकसभा में कुल 20 लाख 94 हजार 570 मतदाता 2225 मतदान केन्द्रो में 7 मई को मतदान करेंगे। इसमें 6 विधानसबा बिलासपुर और मुंगेली के दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र के बिलासपुर में 16 लाख 4 हजार 88 मतदाता चुनाव में हिस्सेदारी करेंगे। मुंगेली जिले के दो विधानसभा क्षेत्र के 4 लाख 90 हजार 482 मतदाता वोटिंग में शिरकत करेंगे। बिलासपुर जिले के 8 लाख 750 और मुंगेली जिले  2 लाख 41 हजार 548 मिलाकर लोकसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 42 हजार 298 है।  जबकि लोकसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 52 हजार 173 है।

100 और 85 साल के मतदाताओं की संख्या

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जानकारी दिया कि लोकसभा क्षेत्र में 100 साल से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 571 है। इसमें बिलासपुर जिले रसे 406 और मुंगेली जिले से 165 शतकवीर मतदाता शामिल हैं। 85 साल से अधिक मतदाताओं की संख्या 15982 है। इसमें 10933 बिलासपुर और 5049 मतदाता मुंगेली जिले से हैं। लोकसभा में युवा मतदाताओं की संख्या 48977 है। बिलासपुर में 34918 और मुंगेली जिला में युवा मतदाताओ की संख्या 14059 है। लोकसभा के 19660 दिव्यांग मतदाता भी अपने अधिकार का उपयोग करेंगे। सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता 13705 बिलासपुर जिले से हैं। जबकि मुंगेली जिला में 59955 दिव्यांग मतदाता है। लोकसभा में थर्ड जेन्डर मतदाताओं की संख्या बिलासपुर जिले में में 89 और मुंगेली में एक है। मतलब कुल 90 थर्डजेन्जर मतदान करेंगे।

close