जब पुलिस परिवार के बीच पहुंचे कप्तान..महिलाओं ने सुनाया अपना दुख दर्द…निगम और पीडब्लूडी को दिया तत्काल निर्देश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह पुलिस परिवार के साथ संवाद किया है। एक एक जवानों के घर पहुंचकर मकान का जायजा लिया। पुलिस कप्तान ने जवान परिवार के सदस्यों से बातचीत कर दुख दर्द को झमझने का प्रयास किया।इस दौरान संतोष कुमार सिंह ने परिवार के सदस्यों की शिकायतों और समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का वादा भी किया है। वहीं जवानों के परिवार जनों ने पुलिस कप्तान को अपनी बीच पाकर खुशी भी जाहिर किया है।

पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने बिलासगुड़ी में बैठकर पुलिस परिवार के साथ संवाद किया है। इस दौरान संतोष कुमार सिंह ने सभी जवानों के परिवार के दुख दर्द और शिकायतों को समझने और बुझूने के बूझने का प्रयास किया। पुलिस क्वार्टर पहुंचकर सभई मकानों की स्थिति का जायज़ा भी लिया। साथ ही परिवार के एक सदस्यों से बातचीत कर शिकायतों को गौर से सुना।

पुलिस परिवार के सदस्यों ने पुलिस कप्तान को सिपेज, पानी, साफ साफई, मरम्मत, आबंटन और अन्य मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी बातों को रखा। इस दौरान लगभग पुलिस परिवार के सौ से अधिक महिला सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रही। चर्चा के बाद पुलिस कप्तान ने सबकी शिकायतों और समस्याओं को जुल्द से जल्द दूर करने को कहा। पुलिस कप्तान ने परिवार के सदस्यों से चर्चा के बीच पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका से आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close