जब पीड़िता गृहमंत्री से शिकायत करने पहुंची.पुलिस महकमें में हलचल.आनन फानन में FIR दर्ज..मुलायजा को भेजा गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—एक दिन पहले जब रेप पीड़िता आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराने पहुंची..तो  सिविल लाइन पुलिस ने 155 का अपराध दर्ज कर चलता कर दिया। आज जब महिला मामले की शिकायत करने गृहमंत्री से मिलने पहुंची तो पूरा महकमा बेचैन हो गया। और आनन फानन में महिला को बुलाकर 302 का अपराध दर्ज किया गया।  पत्रकार वार्ता के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिए जाने का आदेश दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मामला कुछ इस तरह है। एक दिन पहले सिविल लाइन  थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पिछले एक साल से उसका योग गूरू दुर्गेश राठौर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। अब उसने शादी करने से इंकार कर दिया है। महिला ने अपने लिखित शिकायत में बताया कि दुर्गेश राठौर की दो दिन बाद शादी होने वाली है। और उसका बड़ा भाई जान से मारने की धमकी दे रहा है।

                  पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत से अलग 155 का अपराध दर्ज कर चलता कर दिया। मामले में आज शिकायत लेकर महिला छत्तीसगढ़ भवन गृहमंत्री से मिलने पहुंची। जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस ने तत्काल महिला को बुलाकर 376 का अपराध दर्ज किया। इसके अलावा आनन फानन में मुलायजा के लिए भेज दिया।

                      वहीं मामले में पत्रकार वार्ता के दौरान गृहमंत्री ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

              वहीं जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या यह कानून व्यवस्था को जाहिर नहीं करता कि शिकायत 376 की और अपराध 155 का दर्ज किया जाता है। सवाल को टालते हुए गृहमंत्री ने कहा कि महिला के साथ न्याय होगा।

close