बिलासपुर—पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और महिला को घर से निकालने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर की है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार गोविन्दनगर सिरगिट्टी निवासी कमला यादव ने थाना पहुंचकर अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2019 में रोशनलाल यादव से हुई। शादी के दूसरे दिन से ही पति रोशनलाल, सास चम्पा बाई, जेठ कृष्णा यादव ने दहेज के लिए परेशाना करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि सास और घर के सदस्य रोज और हरदम शक्ल और सूरत को लेकर ताना मारते थे। हमेशा दो लाख रूपए और मोटरसायकल की मांग करने लगे। बात बात पर मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके चलते उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गयी।
कमला ने बताया कि 14 जुलाई की रात्रि 9 बजे ससुराल वालों ने पहले तो जमकर मारा पीटा। इसके बाद घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498,323 के तहत अपराध दर्ज किया। सभी से पूछताछ के बाद आरोपी पति रोशन लाल यादव, जेठ कृष्णा यादव, को शिव मंदिर नयापारा सिरगिट्टी स्थित घर से हिरासत में लिया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल करवाया गया है।