महिला आयाेग ने मुर्मू के अपमान पर अधीर रंजन चौधरी को भेजा NOTICE

Shri Mi
1 Min Read

नयी दिल्ली- राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द ‘राष्ट्रपत्नी’ का प्रयोग करने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को नोटिस भेजा है और एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को श्री चौधरी को भेजे नोटिस में कहा है कि उन्हें श्रीमती मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग करने का स्पष्टीकरण लिखित में देना होगा और आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रुप से पेश होना होगा। आयोग ने श्री चौधरी को तीन अगस्त सुबह 11.30 बजे पेश होने काे कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close