फर्जी कस्टम अधिकारी गिरफ्तार….विवाद डाट पर किया लाखों की ठगी…अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— डीजिटल प्लेटफर्म पर विवाह डॉट कॉम के जरिए मुलाकात और विवाह करने का झांसा देने वाले गिरोह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह ने बिलासपुर में अस्पताल खोलने का झांसा दिया। आरोपियों पर धोखाधडी कर लाखों रूपए ठगने का आरोप है। बिलासपुर पुलिस ने करीब एक सप्ताह दिल्ली में रहकर आरोपीयो को  पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीड़िता से ऑनलाईन चैट करने वाली महिला आरोपी समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में  2 महिला आरोपियों को पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर छोड़ भी दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रवि गौतम अपने सहयोगी के साथ ठगी को अंजाम देते समय कस्टम अधिकारी बताकर पीड़िता से विभिन्न बैंक खातो में पैसा मंगाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी बैंक खातो में जमा  30 लाख रूपयों फ्रीज कर दिया है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम

1) रवि गौतम निवासी उत्तम नगर बिन्दापुर थाना बिन्दापुर जिला द्वारिका पष्चिम दिल्ली।

2)  हरप्रीत कौर निवासी शिव विहार थाना निहाल विहार पश्चिम दिल्ली।

3)   सिमरन उर्फ समझना राय निवासी शिव विहार थाना निहाल विहार जिला द्वारिका पश्चिम दिल्ली।

               पुलिस के अनुसार सकरी थाना उस्तापुर निवासी कविता विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अगस्त 2023 को मोबाईल नम्बर  447833885923 ने मैसेज कर जान पहचान बनाया। आरोपी ने बताया कि बिलासपुर में अस्पताल खोलना चाहता है। झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता से 9 अगस्त से 26 अगस्त के बीच 20,18,550 रूपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाया। पीड़िता की शिकायत को पुलिस थाना ने गंभीरता से लिया। अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल अभियान शुरू किया गया।

 आलाधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियो की पतासाजी शुरू हुई। मामले में जानकारी मिली कि आरोपी द्वारका दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद दो टीम को दिल्ली रवाना किया गया। दोनो टीम दिल्ली में  करीब एक सप्ताह रहकर ठगी से जुड़े व्यक्तियो की पहचान को पुख्ता किया।  मामले मे दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के अलवा चौथे आरोपी रवि गौतम को पकड़ा गया।

 पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि रवि गौतम स्वयं को कस्टम अधिकारी बताया। साथियों के साथ मिलकर प्रार्थीया से विभिन्न बैंक खातो में पैसा मंगाया। पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से 10 हजार रूपए नगद समेत 1 लैपटॉप, 5 एन्ड्रायड मोबाईल फोन, 6 एक्टिव सिम, 5 बैंक खातो का पासबुक, 5 ए.टी.एम. कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया।

इसके अलावा प्रकरण से संबंधित  बैंक खातो में करीब 30 लाख रूपयों को फ्रीज भी किया गया।  पुलिस के अनुसार न्यायायिक आदेश से अग्रिम कार्यवाही को पूरा किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट  द्वारिका दिल्ली से 20 अक्टूबर 2023 तक ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी को लेकर टीम दूसरे राज्यों में अपना काम कर रही है।

close