सियाराम ने कहा मुकाबला भाजपा से….चतुष्कोणीय संघर्ष से किया इंकार…बिल्हा की जनता को बताया समझदार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिले की हाइप्रोफाइल सीट बिल्हा से आखिरकार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से सियाराम कौशिक ही चुनाव लड़ेंगे। सियाराम कौशिक 2013 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की थी। बाद में जनता कांग्रेस में शामिल हो गए। अब तक अधिकारिक तौर पर पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होने बयान नहीं दिया था। लेकिन अब एलान किया है कि वह जनता कांग्रेस की टिकट पर ही बिल्हा से चुनाव लड़ेंगे।यद्यपि यह पूर्व अनुमानित निर्णय ही था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           सियाराम कौशिक बिल्हा से जनता कांग्रेस की टिकट चुनाव लड़ेंगे। टिकट घोषणा के साथ ही बिल्हा में सियाराम कौशिक के बारे में लगाये जा रहे सारे कयास अब खत्म हो गए है । दरअसल सियाराम कौशिक के बारे में चर्चा सुर्खियों में थी कि कहीं अन्तिम समय कांग्रेस पार्टी के साथ ना हो जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सियाराम ने अब खुलकर कहना शुरू कर दिया है कि जोगी के बैनर तले चुनाव लड़ना पहले से ही निश्चित था।

         सियाराम कौशिक ने बताया कि उनकी निष्ठा जोगी कांग्रेस में है। उनके ऊपर भरोसा है..बिल्हा से तीसरी बार भी जीतुंगा। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने बिल्हा में अपना पत्ता साफ नहीं खोला है। लेकिन सियाराम का सीधा सामना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से होगा। सियाराम कौशिक ने दावा किया है कि जीत जनता कांग्रेस की ही होगी।

                     बिल्हा में इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सरदार जसवीर सिंह को भी काफी वजन मिल रहा है। मुकाबला चतुष्कोणीय होगा..लेकिन सियाराम कौशिक साफ इंकार कर दिया। उन्होने ने कहा मुख्य मुकाबला जनता कांग्रेस और भाजपा में ही है। सियाराम कौशिक की माने तो  जनता उन्हें पहले भी मौका देती रही है और आगे भी देगी ।बिल्हा की जनता समझदार है और इसबार भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में उभरी जोगी कांग्रेस की जीत पक्की है।

close