अरपा साडा के कहर से राहत…प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा…भूपेश ने दिया अरपा तटवासियों को तोहफा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—अरपा साडा के पीड़ित लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जाहिर किया है। अरपा साडा के तहत आने वाली जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाने के ऐतिहासिक कदम पीड़ित लोगों खुशी जाहिर की है। कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि सभी पीडित लोग मुख्यमंत्री का बिलासपुर आगमन पर स्वागत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने प्रेस नोट में बताया कि पिछले 5 वर्षों से अरपा साडा ने अरपा नदी के 200मीटर के दायरे में स्थित भूमि की  रजिस्ट्री पर रोक लगा दिया था। जिसके चलते दायरे में आने वाले भूमि मालिकों को आर्थिक रूप से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।  परेशानियों को ध्यान में रखते हुए छ.ग.शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रजिस्ट्री के रोक को हटा दिया है,। प्रतिबंध हटाए जाने के बाद अरपा किनारे रहने वालों भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

           अभय नारायण राय ने बताया कि भाजपा शासनकाल में भूपेश बघेल की अगुवाई में बिलासपुर में अरपा बचाओ अभियान में विशाल अरपा यात्रा निकाली गयी थी। इस दौरान बघेल ने अरपा किनारे स्थित जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी। इस दौरान भूपेश बघेल ने एलान किया था कि कांग्रेस सरकार बनते ही  रोक को हटा दिया जायेगा।

  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने वादे को पूरा करते हुए प्रतिबंध को हटा दिया है। अरपा पीड़ित संघ के सदस्य नसीम खान, महेश दुबे, रामशरण यादव, अब्दुल खान, महेन्द्र यादव, राजा व्यास, उपेन्द्र पटेल, अजय यादव, कमलेश दुबे समेत अरपा से लगे सभी क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने निर्णय का स्वागत किया है।

close