कांग्रेस विधि विभाग का अभिनव पहल,कोटा में भी लगाया गया सैनिटाइजर मशीन, बांटे गए मास्क

Shri Mi
3 Min Read

बिलापुर।राज्य सभा सांसद  और सुप्रीम कोर्ट के  वकील  विवेक तंखा  और  कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष  संदीप दुबे की  अगुवाई में कोटा स्थित  कोर्ट में  सैनिटाइजर डिस्टेंपर मशीन लगाया गया।  इस दौरान  विधि प्रकोष्ठ  के नेताओं ने आमजन समेत  अधिवक्ताओं के बीच  मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया ।जानकारी हो किकोरोना काल मे  राज सभा सांसद  विवेक तंखा  और  प्रदेश कांग्रेश विद्युत विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे  के निर्देश में  विधि विभाग पदाधिकारी  न्यायालयों में  लोगों को जागरूक करने के साथ सैनिटाइजर डिस्टेंपर मशीन  की व्यवस्था अभियान चलाकर कर रहे हैं । साथ ही  संदेश भी दे रहे हैं  की  काम धाम के साथ  संक्रमण से बचाव की सख्त जरूरत है ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 संदीप दुबे ने बताया   देश  भीषण  परिस्थितियों से गुजर रहा है  । कोरोना  संक्रमण  लगातार  बढ़ता ही जा रहा है  ।ऐसी परिस्थितियों में  लोगों को  अपने सामान्य कामकाज के अलावा  जीवन की सुरक्षा को लेकर भी जागरूक रहने की जरूरत है ।

संदीप दुबे ने बताया कि  वकील होने के नाते  मुझे अच्छी तरीके से  पता है  कि  अधिवक्ताओं को  किन किन परिस्थितियों से  गुजारना पड़ता है। हर प्रकार के लोगों के संपर्क में  बना रहना होता है  । इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता  कि कोई भी व्यक्ति  आम या खास  कोरोनावायरस की चपेट में आ सकता है ।इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए  कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राज्यसभा सांसद  विवेक तंखा के निर्देश  पर  लोगो को जागरूक करने वकीलों  रोटरी क्लब के सहयोग से कोर्ट कचहरी में  सेनेटाइजर  मशीन लगाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

  जिले में अब तक रोटरी क्लब के प्रयास से हाई कोर्ट से लेकर लोअर कोर्ट तक सैनिटाइजर डिस्पेंसिंग मशीन  लगाया गया है।  इसी क्रम में  आज  कोटा एडीएम कोर्ट में भी  सैनिटाइजर डिस्टेंसपर  मशीन लगाया गया  ।इसके अलावा  आम  नागरिकों के साथ साथ  अधिवक्ताओं के बीच  सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी दी गई । मास्क का वितरण भी किया गया ।

 कोटा एसडीएम कोर्ट में सैनिटाइजर डिस्टेंस को  रोटरी क्लब अध्यक्ष पायल  और सचिव रुचिका कौर और ने सभी को शुभकामनाएं दी है सैनिटाइजर  डिस्टेंपर मशीन का न्यायधीश आशीष डेहरिया ने रिबन काटकर लोकार्पण कि। इस दौरान कोटा अधिवक्ता संघ के आक्रोश त्रिवेदी,सुनील साहू,गणेश राम,बी.एल. पटेल,देवेंद्र उपाध्याय ,मनोज गुप्ता,हरीश लाल,बाबा गोस्वामी,राकेश गुप्ता,विजय दास, अजय नायडू,निर्मल तिवारी,अभिषेक तिवारी, राजा शर्मा,रुद्र यादव,अभय, मनोज,लक्ष्मी ,दिलेश्वर,आदि उपस्थित रहे।अधिवक्ता संघ कोटा ने विधि विभाग एवं रोटरी क्लब के आभार व्यक्त किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close