मुंगेली(अतुल श्रीवास्तव)भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली के कार्यकर्ताओं ने मुंगेली पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा। भाजयुमो रायगढ़ मंडल के कार्यकर्ता सूरज शर्मा, भरत कछवाहा व अभिलाष के नेतृत्व में सब्जी विक्रेताओ की समस्या को लेकर निगम प्रशासन से आवश्यक व्यवस्था हेतु आग्रह किया गया ताकि सब्जी विक्रेता जो रोज कमाकर खाते है वो जीवन यापन कर सके परन्तु नगरपालिका निगम रायगढ़ के राजस्व अधिकारी द्वारा गलत तरीके से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिससे कार्यकर्ताओ में गैरजमानती धारा लगा दिया गया। जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपकर कार्यकर्ताओ के ऊपर लगे धारा व प्राथमिकी को वापस लेने आग्रह किया गया।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
ज्ञापन देने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,भाजयुमो उपाध्यक्ष रामशरण यादव,संदीप साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा अनीष जैन,भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हरीश चंद्र यादव,नगरमंत्री अमरनाथ देवांगन उपस्थित रहे।