युवा कांग्रेसियों ने जलाया पुतला..कहा.. किसानों को मंजूर नहीं पूंजीपतियों की गुलामी..कानून का करेंगे पुरजोर विरोध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
संसद में पारित फार्मिग बिल के विरोध में नेहरू चौक पर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी
बिलासपुर— जिला युवा कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में फार्मिग बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही नेहरू चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया।
 
             जिला युवा कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री की अगुवाई में केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान विरोधी बिल को लेकर प्रदर्शन किया। भावेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने द प्रॉड्यूसर्स प्रोडक्ट ट्रेड एंड कॉमर्स बिल 2020 और प्राइस एश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेज बिल, 2020 पर फार्मर्स समझौता लाया है। तीनों ही बिल देश के किसानों के खिलाफ है। देश के किसान विधेयक को लेकर डर और खौप में है। बिल को लेकर देश के किसानों में गहरा आक्रोश है। सड़क पर उतरकर विरोध भी कर रहे हैं। 
 
           जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसान विरोधी कानून बनाकर पूंजीपतियों को बढावा दे रह ीहै। बिल के लागू होने के बाद किसानों के सारे मूल अधिकार छीन लिए जाएंगे। किसान अपने ही जमीन पर बड़े उद्योगपतियों के हाथों गुलाम हो जाएंगे।  किसानों की जमीन में क्या पैदा करना है और उसका रेट क्या होगा यह सब अब उद्योगपति तय करेंगे।  ऐसे काले कानून का भारतीय युवा कांग्रेस विरोध करती है।
 
            गंगोत्री ने कहा भारतीय जीडीपी में कृषि का 17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बावजूद इसके केन्द्र सरकार भारतीय किसानों को पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनना चाहता है। ऐसा हम हरगिज नहीं होने देंगे। कानून के लागू होने के बाद किसानों की स्थिति बंधुआ मजदूरों जैसी हो जाएगी। देश का किसान निश्चित रूप से हित खेती में विकास की अपार संभानाएं देखता है। लेकिन वह पूंजीपतियों के हाथ में अपनी आजादी को बेचने के लिए तैयार नहीं है।
 
              नेहरू चौक में युवा कांग्रेस ने पुलिस विरोध के बीच प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। तिरंगा लहराकर किसानों के समर्थन में जयघोष किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, एनएसयूआई कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, राहुल सोनकर, दाद्दु सोनकर,तरुण यादव, मयंक सिंह, रोहन सोनकर, रंजेश सिंह, ऐजाज हैदर, सनी बोले, साहिल अली, अंकित अवस्थी, गोपाल अहिरवार,उबेद,रवि ठाकुर,सौरभ मिश्रा,वसीम,विकास, आकाश, सोबु, लकी बोले, अमन सोनकर,जॉनी,अरुण रॉय,पवन सोनकर,समर,विनय अहिरवार मौजूद थे।
TAGGED:
close