रायपुर/बिलासपुर— शहीद दिवस पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसियों ने शिरकत किया। सीनियर नेताओं ने युवा कांग्रेसियों को संबोधित भी किया। कांग्रेस नेताओं ने पूर्ण शराबबंदी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार पर गरीबों का शोषण करने का आरोप लगाया। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और गरीबों का पेट काटकर पूंजीपतियों को पेट भर रही है।
कांग्रेस की युवा इकाई ने शहीद दिवस पर विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान उपस्थित दिग्गज कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी कानून लाने को कहा। कार्पोरेशन एक्ट का जमकर विरोध किया।
उपस्थित कांग्रेसियों को प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और जिला कांग्रेस बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला समेत वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान,गरीब और मध्यमवर्गीय जनता का सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। महिलाओं की खुलेआम इज्जत लूटी जा रही है। अपराधी सीना तानकर घूम रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
उपस्थित कांग्रेसियों को जिला बिलासपुर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि किसान दाने दाने को मोहताज हैं। खजाने में किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य के लिए रूपए नहीं है। लेकिन पूंजीपतियों को बांटने के लिए कोष का मुंह खोल दिया गया है। राजेन्द्र ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस और जनता की मांग है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी हो। शराब से घरों की शांति को छीन गयी है। मस्तूरी में बच्ची के साथ बलात्कार का कारण भी शराब है।
विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। कई लोगों को मामूली चोट भी पहुंची। कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा जिला कॉंग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र शुक्ला, पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत जिला सचिव मनोज पाण्डेय, प्रदेश सचिव पंकज सिंह ,कॉंग्रेस कार्यकर्ता ब्रजेश शर्मा , भरत सिंह ठाकुर , भाई गोलू चंदानी ,राजू साहु ,गौरव सिंह ठाकुर ,मनदीप खालसा,हनी भट्टाचार्य, विष्णु धनकर और बिलासपुर युवक कॉंग्रेस,जिला कॉंग्रेस,ब्लाक कॉंग्रेस,सेवादल,एन एस यु आई एवं समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश जिला कॉंग्रेस के पदाधिकरी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।