विस उपाध्यक्ष के लिए बद्रीधर दीवान का पर्चा दाखिल

Chief Editor
2 Min Read

diwan nomi

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जुलाई गुरूवार को होने जा रहा है। जिसमें बेलतरा-बिलासपुर के विधायक बद्रीधर दीवान का उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा हैै।

विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को नामांकन के साथ शुरू हुई। जिसमें प्रदेश में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी का ओर से बेलतरा विधायक बद्रीधर दीवान की ओर से पर्चा दाखिल कियो गया है।जिस समय उनका पर्चा विधानसभा के प्रमुख सचिव देवेन्द्र वर्मा को पेश किया गया, उस समय मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, सहित प्रदेश के मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डे,अजय चँद्राकर, पुन्नु लाल मोहले , संसदीय सचिव तोखन साहू विधायक रोशनलाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।श्री दीवान की ओर से तीन सेट में पर्चा दाखिल किए जाने की जानकारी मिली है। एक पर्चें में मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह-प्रस्तावक और मंत्री अजय चंद्राकर समर्थक हैं।जबकि अन्य पर्चों में क्रमशःअमर अग्रवाल-रोमशेवक पैकरा और प्रेम प्रकाश पाण्डे-बृजमोहन अग्रवाल प्रस्तावक समर्थक हैं।

diwan nomi 1

उधर काग्रेस की ओर से सरगुजा जिले के विधायक चितामणि महराज ने भी विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है। उनकी ओर से दो पर्चे दाखिल किए जाने की जानकारी मिली है। एक पर्चे में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव प्रस्तावक और मोतीलाल देवांगन समर्थक हैं। जबकि एक पर्चें मे डा. रेणु जोगी प्रस्तावक और सत्यनारायण शर्मा समर्थक हैं।  इस स्थिति में उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध नहीं हो पाएगा। खबर है कि गुरूवार 23 जुलाई को दिन में बारह बजे मतदान कराया जाएगा औऱ वोटों की गिनती के बाद नतीजे का एलान किया जाएगा।

हालाँकि संख्या के हिसाब से बीजेपी उम्मीदवार बद्रीधर दीवान का उपाध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।

close