सूने घर को 10 लोगों ने बनाया निशाना…जबलपुर से दो आरोपी गिरफ्तार…दसवें की तलाश..अब तक करीब 54 लाख नगदी और लाखों का जेवर बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मंगला से सूने घर से  हाथ साफ करने के जुर्म में फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 लाख 38 हजार रूपये नगदी समेत आधा किलो चांदी बरामद  हुआ है। मामले में खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मामले में घटना के बाद शिकायत के चन्द घंटों के अन्दर पुलिस ने 41 लाख 20 हजार से अधिक रूपया और तीन लाख का आभूषण सात आरोपियों से गिरफ्तारी के बाद जब्त किया गया था। 
शहर के अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने अभिषेक नगर स्थित घर में 21 मई को  चोरी के बाद फरार दो आरोपियों के गिरफ्तारी का खुलासा किया। राजेन्द्र जायसाल ने बताया कि 21 मई की सुबह 11 बजे पीड़ित परिवार बबल्स वाटर पार्क गये थे। इसी दौरान मौका पाकर तीन नकाबपोश आरोपियों ने मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा। नगदी और  सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। शिकायत के बाद मा्मले में अपराध कायम किया गया।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम गठन कर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। तत्काल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 41,20000 रूपयों के अलावा करीब तीन लाख का सोने चांदी के आभूषण जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। 
 तकनिकी जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि फरार आरोपी सतीष ऊर्फ गोलू कश्यप मध्यप्रदेश जबलपुर में छिपा है। पुलिस टीम को तत्काल जबलपुर रवाना किया गया। मोबाइल  बन्द होने कारण गोलू की पतासाजी में पुलिस टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अर्न्तराज्यीय बस स्टैण्ड जबलपुर में छिपा है। पुलिस टीम ने सावधानी के साथ आरोपी को धर दबोचा। थाना लाकर पूछताछ को अंजाम दिया गया। आरोपी ने बताया कि चोरी के रकम और आभूषण को घर में छिपा कर रखा है। कुछ रकम और जेवर मुकेश कोरी को दिया है। आरोपी सतीश कश्यप की निशानदेही पर मारुति सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 10 ए जे 9604 और नकदी रकम 12,38000 के साथ आधा किलोग्राम चांदी का जेवर बरामद किया गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मामले में अभी भी एक आरोपी फरार है। पतासाजी के बाद जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
close