30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Shri Mi
2 Min Read

जशपुर नगर।राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम स्वामी आत्मानन्द हिन्दी, माध्यम उ. मा. वि. जशपुर में सम्पन्न हुआ। छ.ग.विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा स्कूली बच्चों के द्वारा बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने के लिए एक सुव्यवस्थित कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जिले से अनेक बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को नेशनल स्तर का एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसमें बच्चे अपने आस-पास के किसी विशेष आम समस्या पर कार्य करते हुए टीम बनाकर लोगों को जागरूक करने एवं समस्या समाधान हेतु सुझाव भी देते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही स्वयं बच्चों के द्वारा “डेटा कलेक्शन कर अपने रिसर्च पेपर प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत करते हैं। परियोजना प्रस्तुतीकरण की रूप रेखा जिला समन्वयक विनय सिन्हा ने भावी बाल वैज्ञानिकों को विस्तार से जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर की प्राचार्य महोदया ने माता सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन से किया। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार गुप्ता, व्याख्याता ने प्रभावी ढंग से किया। निर्णायक मण्डल में सन्तोष अम्बष्ट व्याख्याता एवं श्रीमती अनुमाला सिन्हा व्याख्याता ने भावी बाल वैज्ञानिकों को उचित दिशा निर्देश प्रदान किया विद्यालय एवं बच्चों के रजिस्ट्रेशन का कार्य हसिन साद के द्वारा किया था।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित बाल वैज्ञानिकों में दुर्गावती बाई शा. उमा. वि. नारायणपुर, कु. तन्तु गुप्ता रा.अ.मा.वि.बन्दारचुआ,कु. पुनम यादव शा.उ.मा.वि. चरईडांड, शिवम यादव स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम जशपुर, और निखिल सिंह स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम वि. जशपुर रहे। सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को जिला समन्वयक द्वारा राज्यस्तर हेतु शुभकामनाएं दी गयी। सम्पूर्ण कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close