भाजपा की विशाल आमसभा..केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सरकार को ललकारा..ABC का दिया फार्मूला.. रमन सिंह भी गरजे..अरूण ने दिया छत्तीसगढ़ी में भाषण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलारसपुर— गांधी चौक स्थित विशाल आमसभा को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए प्रदेश सरकार को ललकारा है। इस दौरान हजारों हजार की संख्या में उपस्थित महिलाओं को केन्द्रीय मंत्री ने एबीसी का फार्मूला दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ा है। विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने प्रदेश मुखिया पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने भी छत्तीसगढी में जोशिला भाषण दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंचकर भाजपा की महतारी हुंकार रैली में शिरकत किया। रायपुर से सीधे छत्तीसगढ़ भवन पहुंची स्मृति ईरानी का पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने स्वागत किया। हल्का विश्राम के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ संवाद किया। इसके बाद सीधे दयालबन्द रवाना हुई। रैली में भाजपा के दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ विशाल आमसभा को संबोधित करने सीधे नेहरू चौक पहुंची। ईरानी ने पूरे समय पत्रकारों से दूरी बनाकर रखा।

                      विशाल आमसभा में भाजपा के दिग्गज नेता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव,  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, धरम लाल कौशिक,प्रेम प्रकाश पाण्डेय. सरोज पाण्डेय नन्दकुमार साय,पवन साय,पुन्नु लाल मोहले, हर्षिता पाण्डेय,रजनीश सिंह, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू,गोमती साव समेत संगठन के नेताओं ने शिरकत किया। 

                               अरूण साव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में छत्तीसगढ़ी में दिया। उन्होने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बोला। कांग्रेस सरकार की रीती निती पर निशाना साधा। डॉ.रमन सिंह सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को पेश किया। साथ ही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार की बात कही।

               डॉ.रमन सिंह ने कहा..मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा..प्रदेश के महतारी देश की बेटी को सुनने आए हैं। इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए स्मृति ईरानी को संबोधित करने के लिए बुला रहा हूं। इसके पहले रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार को लेकर जमकर बोला।

            केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होने महिला अपराध से जुड़े तमाम आंकड़ो को सबके सामने रखा। उन्होने खुद को अमेठी की महतारी बताया। स्मृति ने कहा कि जब देश की महिला राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस नेता भद्दी टिप्पणी कर सकते हैं। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी। समझा जा सकता है। । स्मृति ईरानी ने अपने भाषण में एबीसी यानि A फार अमेठी,B फार बिलासपुर और C फार छत्तीसगढ का फार्मूला दिया। 

close